Vivo V9 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा

आईएएनएस की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए हैं। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि Vivo V9 Pro की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।

Vivo V9 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा

तस्वीर में Vivo V11 Pro

ख़ास बातें
  • Vivo V9 Pro मार्केट में Vivo V9 की जगह लेगा
  • Vivo V9 Pro कंपनी के प्रोफाइल में Vivo V11 Pro के नीचे होगा
  • वीवो वी9 प्रो में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम होने की उम्मीद
विज्ञापन
6 जीबी रैम और फुल-एचडी+ डिस्प्ले Vivo V9 Pro स्मार्टफोन अक्टूबर महीने में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को अभी तक ग्लोबल मार्केट में नहीं लॉन्च किया गया है। संभव है कि इस फोन के लिए भारत शुरुआती मार्केट हो। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए हैं। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि Vivo V9 Pro की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। गौर करने वाली बात है कि Vivo ने कुछ दिनों पहले ही Vivo V11 Pro को 25,990 रुपये में लॉन्च किया था।

स्मार्टफोन के सभी अहम फीचर सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। रिपोर्ट में दावा है कि नया Vivo V9 Pro हैंडसेट 6.3 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो करीब 90 प्रतिशत होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है।

संभव है कि Vivo V9 Pro मार्केट में अब मार्च में ही लॉन्च किए गए Vivo V9 की जगह ले। यह फोन आज की तारीख में ऑनलाइन स्टोर में करीब 20,000 रुपये में उपलब्ध है।

जैसा कि हमने आपको बताया, Vivo V9 Pro कंपनी के प्रोफाइल में Vivo V11 Pro के नीचे होगा। डुअल सिम Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »