Vivo V9 के बारे में हमें लॉन्च से पहले यह सबकुछ है पता!

Vivo V9 को भारत में 23 मार्च को लॉन्च होना है। लेकिन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले वीवो के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कीमत को लेकर तरह-तरह की जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 19:09 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Vivo V9 की कीमत 25,000 रुपये होगी
  • शुरुआती टीज़र से वीवो वी9 के फ्रंट पैनल पर नॉच होने की पुष्टि हो चुकी है
  • Vivo V9 को भारत में 23 मार्च को लॉन्च होना है

Vivo V9 India Launch

Vivo V9 को भारत में 23 मार्च को लॉन्च होना है। लेकिन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले वीवो के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कीमत को लेकर तरह-तरह की जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इस फोन का रिटेल बॉक्स भी लीक हो चुका है। ऐसा लगता है कि इस स्मार्टफोन में आईफोन X जैसा नॉच होगा और पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, वो भी लेटेस्ट आईफोन जैसा ही। उम्मीद है कि Vivo फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर को इस फोन का हिस्सा बनाएगी। इसके अलावा स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो के साथ आ सकता है और गूगल के प्रोजेक्ट ट्रेबल को सपोर्ट करेगा।

शुरुआती टीज़र से वीवो वी9 के फ्रंट पैनल पर नॉच होने की पुष्टि हो चुकी है। इसी में ईयरपीस और सेल्फी कैमरा सेंसर के लिए जगह बनाई गई है। कंपनी ने बाद में यह भी खुलासा किया कि यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। ये जानकारियां तो आधिकारिक हैं, लेकिन हमारे पास वीवो वी9 के बारे में बताने के लिए और भी बहुत कुछ है।
Advertisement
 

Vivo V9 की भारत में कीमत

वीवो वी9 को हाल ही में इंडोनेशिया की एक ई-कॉमर्स साइट पर करीब 23,700 रुपये में लिस्ट किया गया था। इस कीमत में वीवो वी9 की सीधी भिड़ंत Honor 8 Pro और Moto X4 से होगी। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Vivo V9 की कीमत 25,000 रुपये होगी, जो इंडोनेशियाई कीमत के करीब है।
 

Vivo V9 डिज़ाइन

मिड रेंज सेगमेंट का फोन होने के बावजूद Vivo V9 का डिजाइन कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चुनौती देने में सक्षम होगा। वीवो के डिजाइन लैंग्वेज में सबसे अहम बदलाव, इस फोन में बेहद ही पतले बॉर्डर वाले डिस्प्ले का होना है। स्क्रीन में ही नॉच है। एक टीज़र में कंपनी ने पतले बिल्ड और मेटल फ्रेम की भी पुष्टि की थी। लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चला कि स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर मेटल पैनल होगा और यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिलेगी।
 

Vivo V9 स्पेसिफिकेशन

चर्चा है कि यह फोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) अमोलेड पैनल के साथ आएगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने का टीज़र पहले ही जारी हो चुका है। उम्मीद है कि यह स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ आएगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप (12 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल) और 24 मेगापिक्सल के वाइड एंगल सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। बैटरी 3250 एमएएच की होगी।
Advertisement
 
हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि वीवो वी9 में कई कनेक्टिविटी फीचर होंगे जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mobiles, Vivo, Vivo V9

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.