Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700V प्राइमरी कैमरा होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 15:31 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • Vivo V80 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस वर्ष फरवरी में लॉन्च किए गए Vivo V70 की यह जगह लेगा। Vivo V80 में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जा सकता है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट पर Vivo V80 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। भारत में Vivo V80 को  छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर्स के विकल्प होंगे। 

Vivo V80 में 6.59 इंच 1.5K OLED स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इस स्मार्टफोन की Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700V प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Night Telephoto कैमरा और वाइड-एंगल कैमरा होगा। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4K सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग और 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। Vivo V80 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड कुछ इमेजिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। 

इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 90 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी 39 घंटे से कुछ अधिक का वीडियो प्लेबैक और 14 घंटे तक का नेविगेशन उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन के चिपसेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Vivo V80 की लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से Vivo V80 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,070 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,552 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.