Vivo V60 भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Vivo ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V60 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Vivo V60 में 50 मेगापक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यहां हम आपको Vivo V60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V60 Price

Vivo V60 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये, 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन प्री-बुकिंग के लिए वीवो की आफिशियल साइट पर उपलब्ध है।  कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन ऑस्पिशियस गोल्ड, मिस्ट ग्रे और मूनलिट ब्लू में उपलब्ध है। यह फोन लॉन्च के बाद बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Vivo V60 Features, Specifications

Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। कंपनी 4 एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 8GB, 12GB और 16GB रैम और 128GB, 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो V60 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो मिस्ट ग्रे की लंबाई 16.353 सेमी, चौड़ाई 7.696 सेमी, मोटाई 0.753 सेमी, वजन 192 ग्राम है, वहीं ऑस्पिशियस गोल्ड की लंबाई 16.353 सेमी, चौड़ाई 7.696 सेमी, मोटाई 0.765 सेमी, वजन 200 ग्राम और मूनलाइट ब्लू की लंबाई 16.353 सेमी, चौड़ाई 7.696 सेमी, मोटाई 0.775 सेमी और वजन 201 ग्राम है।

Vivo V60 की कीमत कितनी है?

Vivo V60 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये, 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है।

Advertisement

Vivo V60 की बैटरी कैसी है?

Vivo V60 में 6500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 90वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Vivo V60 में कौन सा प्रोसेसर है?

Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo V60 में कैमरा कैसा है?

Vivo V60 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल ZEISS कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great cameras
  • Versatile Zeiss portrait effects
  • Premium appearance
  • Durable IP68 + IP69 rating
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slower UFS 2.2 storage
  • Fingerprint sensor placement is too low
  • Sub-par speaker
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  2. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  3. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  4. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  6. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  7. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  8. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  9. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.