वीवो वी5 में है 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 नवंबर 2016 17:12 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है
  • इस फोन में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा
वीवो ने आज मुंबई में आयोजित एक इवेंट में वी5 सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। वीवो वी5 की कीमत 17,980 रुपये है। वी5 की पहली सेल 26 नवंबर को होगी लेकिन फोन बुधवार से 22 शहरोें में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन सिर्फ भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन क्राउन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि जल्द ही डुअल फ्रंट कैमरे वाला  वीवो वी5प्लस भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसकी उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया।

वीवो वी5 की सबसे अहम ख़ासियत है अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और सोनी आईएमएक्स 376 सेंसर के साथ इसमें दिया गया 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। सेल्फी कैमरा मूनलाइट फ्लैश और फेस ब्यूटी 6.0 फ़ीचर के साथ आता है। फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है।
Advertisement

यह एक यूनिबॉडी मेटल डिवाइस है जो घुमावदार किनारों के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है जिसके प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। यह फोन 4जी कनेक्टिविटी के अलावा ब्लूटूथ, जीपीएस साथ आता है। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और डिजिटल कंपास भी दिया गया है।

यह एक वाटर रेसिस्टेंस फोन है। दूसरे वीवो स्मार्टफोन की तरह ही इसमें हाई-फाई ऑडियोसपोर्ट दिया गया है। इस फोन में होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिगंरप्रिंट सेसर के 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।  वीवो वी5 में आई प्रोटेक्शन मोड है। स्मार्ट स्पिलिट 2.0 फ़ीचर से आप एक साथ दो ऐप चला पाएंगे यानी यह एक स्पिलिट स्क्रीन मोड है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Front camera is good in daylight
  • Slim and light
  • Bad
  • Plastic body
  • Underwhelming rear camera
  • Hybrid SIM slot
  • Custom OS still feels cluttered
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V5, Vivo V5 specification, Vivo V5 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.