Vivo V30 Pro में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

कंपनी ने इस सीरीज में Vivo V30 और V30 Lite को पेश किया था। V30 Pro को कुछ बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 18:49 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस सीरीज में Vivo V30 और V30 Lite को पेश किया था
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

इस स्मार्टफोन को कुछ बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का V30 Pro इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा कंपनी ने इस सीरीज में Vivo V30 और V30 Lite को पेश किया था। V30 Pro को बेंचमार्किंग साइट्स पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कुछ लीक से संकेत मिला है। 

कंपनी ने V30 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की पुष्टि की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX816 पोट्रेट कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ सेंसर होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि V30 Pro में V30 के समान 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसे भारत में ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज का बेस मॉडल एक अतिरिक्त ग्रेडिएंट ग्रीन कलर में हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 SoC 12 GB के LPDDR5x RAM और 512 GB की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ हो सकता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (2,800 x 1,260 पिक्सल ) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। कंपनी का Y200e 5G भी जल्द देश में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को Google Play Console और सर्टिफिकेशन साइट GeekBench पर देखा गया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Y200 5G को पेश किया था। Vivo Y200 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 SoC चिपसेट दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,800 mAh की है। 

BIS की वेबसाइट पर लिस्टिंग में नया स्मार्टफोन Vivo के ब्रांड और मॉडल नंबर V2336 के साथ दिखा है। इसका मॉडल नंबर हाल ही में GeekBench V.0 और Bluetooth SIG पर लिस्टिंग्स के समान है। हालांकि, Google Play Console पर इसका अलग मॉडल नंबर V2327 दिया गया है। इस अंतर का कारण नहीं पता चला है। Vivo Y200e 5G में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है जिसका मॉडल नंबर SM4450 है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM हो सकता है। इसके अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  7. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  10. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.