• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V30 की Vivo V40 के लॉन्च से पहले गिरी कीमत, भारी डिस्काउंट के साथ तगड़े ऑफर्स भी

Vivo V30 की Vivo V40 के लॉन्च से पहले गिरी कीमत, भारी डिस्काउंट के साथ तगड़े ऑफर्स भी

Vivo V30 में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2,800 x 1,260 पिक्सल है।

Vivo V30 की Vivo V40 के लॉन्च से पहले गिरी कीमत, भारी डिस्काउंट के साथ तगड़े ऑफर्स भी

Photo Credit: Vivo

Vivo V30 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo V30 में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V30 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V30 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।
विज्ञापन
Vivo ने इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में Vivo V30 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब अगले हफ्ते V40 सीरीज के लॉन्च से पहले ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर Vivo V30 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। यहां हम आपको Vivo V30 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V30 Price & Offers


Vivo V30 का अब 8GB + 128GB वेरिएंट 31,999 रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 35,999 रुपये में उपलब्ध है। हर मॉडल पर 2,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक चुनिंदा कार्ड्स के जरिए फ्लैट 10% इंस्टेंट कैशबैक और वीवो वी-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान जैसे अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। वीवो इस दौरान 8GB + 128GB वेरिएंट पर 8 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी प्रदान कर रहा है। नई कीमत आज 1 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट Flipkart, वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट और सभी रिटेल स्टोर्स पर पहले से ही उपलब्ध है।


Vivo V30 Specifications


Vivo V30 में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2,800 x 1,260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Vivo V30 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। Vivo के इस स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V30 के रियर में f/1.88 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल 4G VoLTE, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 6, जीपीएस, एनएफसी और 5जी कनेक्टिविटी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.36 मिमी, चौड़ाई 75.1 मिमी, मोटाई 7.45 मिमी और वजन 186 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »