Vivo Y27 4G होगा 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6GB RAM के साथ लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत

Vivo Y27 4G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल होगा।

Vivo Y27 4G होगा 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6GB RAM के साथ लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Y22 में 6.55 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y27 4G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन HD+ होगा।
  • Vivo Y27 4G की कीमत $219 (लगभग 18,000 रुपये) होगी।
  • Vivo Y27 4G में 4GB / 6GB RAM और 64GB / 128GB स्टोरेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर Vivo Y27 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में जाने-माने टिप्सटर पारस गुगलानी ने इसके 4जी वेरिएंट Vivo Y27 4G का आने का खुलासा किया है। टिप्सटर ने इस आगामी वीवो फोन के स्पेसिफिकेशंस को लीक करते हुए जुलाई में अनुमानित लॉन्च का भी खुलासा किया है। आइए वीवो वी27 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y27 4G की अनुमानित कीमत


लीक में दावा किया गया है कि Vivo Y27 4G की कीमत  $219 (लगभग 18,000 रुपये) होगी। यह फोन भारतीय बाजार में जुलाई में पेश किया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ब्लैक, ग्रीन और डीप रेड जैसे ऑप्शन में आएगा।


Vivo Y27 4G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


V2249 मॉडल नंबर वाले Vivo Y27 4G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल होगा। हालांकि, लीक में यह खुलासा नहीं हुआ है कि किस प्रकार की स्क्रीन होगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह LCD हो सकती है।

लीक के अनुसार, Vivo Y27 4G में 4GB / 6GB RAM और 64GB / 128GB स्टोरेज दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 13 OS के साथ आएगा। लीक में चिप का नाम नहीं बताया गया है कि यह पता चला है कि Y27 4G को पावर देने वाली चिप Helio G85 पर बेस्ड होगी। बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Vivo Y27 5G जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा जो कि Vivo Y36 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे हाल ही में कुछ साउथ एशिया मार्केट्स में पेश किया गया था। Vivo Y27 5G में 6.65 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Dimensity 6020 चिपसेट दिया जाएगा। स्टोरेज के मामले में यह फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस होगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »