8 जीबी रैम के साथ Vivo V23e फोन गीकबेंच पर लिस्ट! जल्द हो सकता है लॉन्च

लुक की बात करें, तो फोन ओलेड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन के ग्लास बैक दिया गया है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है।

8 जीबी रैम के साथ Vivo V23e फोन गीकबेंच पर लिस्ट! जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo V23e फोन मॉडल नंबर V2116 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट है
  • मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से लैस हो सकता है वीवो वी23ई
  • हाल ही में फोन की वीडियो हुई थी ऑनलाइन लीक
विज्ञापन
Vivo V23e स्मार्टफोन पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल रही में इस फोन की हैंड्स-ऑन वीडियो ऑनलाइन लीक हुई थी। वहीं, अब यह फोन कथित रूप से गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि यह फोन Vivo V2116 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट है। बता दें, यह मॉडल नंबर IMEI डेटाबेस और ब्लूटूथ एसआईजी पर भी लिस्ट हो चुका है, जिससे माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Vivo V23e का ही है। हाल ही में लीक हुई वीडियो में फोन का डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन व कीमत ऑनलाइन सामने आ चुकी है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Vivo फोन मॉडल नंबर V2116 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। पिछली IMEI डेटाबेस और ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग के जरिए माना जा सकता है कि यह फोन Vivo V23e होगा। कथित रूप से गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 12 पर काम करेगा। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलेगी।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि गीकबेंच पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 437 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1,688 प्वाइंट्स है।

जैसे कि हमने बताया यह फोन हाल ही में हैंड्स-ऑन वीडियो के जरिए लीक हुआ था, जिसमें फोन के लुक से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी दी गई थी। लुक की बात करें, तो फोन ओलेड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन के ग्लास बैक दिया गया है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन को दायीं ओर जगह दी गई है। वहीं, बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व स्पीकर ग्रील देखी जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टिप्सटर के अनुसार फोन Android 12 आधारित FunTouch 12 पर काम करेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 4,030 एमएएच की होगी, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V23e, Vivo V23e specification, Vivo V23e price, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »