• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा के साथ आएगा Vivo V23e स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन, कीमत व डिज़ाइन लीक...

64MP कैमरा के साथ आएगा Vivo V23e स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन, कीमत व डिज़ाइन लीक...

टिप्सटर का कहना है कि वियतनाम में फोन की कीमत VND 10,000,000 ( लगभग 32,685 रुपये) होगी। लुक की बात करें, तो फोन ओलेड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

64MP कैमरा के साथ आएगा Vivo V23e स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन, कीमत व डिज़ाइन लीक...
ख़ास बातें
  • Vivo V23e की हैंड्स-ऑन वीडियो हो गई है ऑनलाइन लीक
  • 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है वीवो वी23ई
  • फोन Android 12 आधारित FunTouch 12 पर काम कर सकता है
विज्ञापन
Vivo V23e स्मार्टफोन वियतनाम में नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा, यह जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। टिप्सटर ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि वियतनाम-बेस्ड Viettel Store पर वीवो वी23ई स्मार्टफोन का हैंड्स-ऑन वीडियो अपलोड किया गया था, हालांकि ई-कॉमर्स कंपनी ने कुछ समय बाद ही इस वीडियो को रिमूव कर दिया। लेकिन वीडियो हटाने से पहले यूज़र ने वीडियो को डाउनलोड कर लिया। इस वीडियो में फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही टिप्सटर ने फोन की कीमत की भी जानकारी दी है।

टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा की है, जिसमें फोन के लुक से लेकर उसके कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। कीमत को लेकर टिप्सटर का कहना है कि वियतनाम में फोन की कीमत VND 10,000,000 ( लगभग 32,685 रुपये) होगी।

लुक की बात करें, तो फोन ओलेड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन के ग्लास बैक दिया गया है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन को दायीं ओर जगह दी गई है। वहीं, बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व स्पीकर ग्रील देखी जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टिप्सटर के अनुसार फोन Android 12 आधारित FunTouch 12 पर काम करेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 4,030 एमएएच की होगी, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V23e, Vivo V23e specification, Vivo V23e price, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »