Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G की भारतीय कीमत लीक, कल लॉन्च होगी सीरीज़

Vivo V23 सीरीज़ के तहत Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में कल यानी 5 जनवरी 2022 को लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से ठीक एक दिन पहले इन दोनों आगामी स्मार्टफोन की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है।

Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G की भारतीय कीमत लीक, कल लॉन्च होगी सीरीज़
ख़ास बातें
  • Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G फोन कल 5 जनवरी को होंगे लॉन्च
  • फोन में मिलेगी 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी स्टोरेज
  • ऑनलाइन रीटेलर Vijay Sales द्वारा लीक हुईं कीमत
विज्ञापन
Vivo V23 सीरीज़ के तहत Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में कल यानी 5 जनवरी 2022 को लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से ठीक एक दिन पहले इन दोनों आगामी स्मार्टफोन की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। कथित रूप से इस कीमत की जानकारी भारत में ऑनलाइन रीटेलर द्वारा गलती से सार्वजनिक कर दी गई थी। कीमत लीक के साथ फोन के कॉन्फिग्रेशन की भी जानकारी मिली है, जिसके तहत यह फोन 12 जीबी तक रैम व 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आएंगे।
 


टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर के माध्यम से Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक है। उनके द्वारा लीक गई कीमत की जानकारी ऑनलाइन रीटेलर Vijay Sales द्वारा सार्वजनिक की गई है। लेकिन प्रतीत होता है कि यह लिस्टिंग Vijay Sales द्वारा गलती से सार्वजनिक की गई है। जैसे ही रीटेलर को अपनी गलती का अहसास हुआ, उसके बाद से ही इस लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा लिया गया है। हालांकि, लिस्टिंग हटाए जाने से पहले टिप्सटर ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया।

लीक के अनुसार, वीवो वी23 5जी फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 31,990 रुपये होगी। इसके अलावा, फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत 35,990 रुपये होगी।

वहीं, दूसरी ओर वीवो वी23 प्रो 5जी फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 41,990 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 45,990 रुपये में आ सकता है।

लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो वीवो वी23 फोन भारत में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस पहला फोन होगा, जबकि वीवो वी23 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। बेस वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जबकि प्रो वेरिएंट 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Colour-changing back looks cool
  • Runs Android 12
  • Selfie cameras perform well in daylight
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • Average low-light camera performance
  • Video recording needs work
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.56 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »