Vivo V15 Pro की पहली सेल आज मध्यरात्रि से, जानें लॉन्च ऑफर्स

Vivo V15 Pro को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही यह फोन प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध रहा है। अब स्मार्टफोन की पहली सेल आयोजित होने वाली है।

Vivo V15 Pro की पहली सेल आज मध्यरात्रि से, जानें लॉन्च ऑफर्स
ख़ास बातें
  • वीवो वी15 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है
  • Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है Vivo V15 Pro
विज्ञापन
Vivo V15 Pro को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही यह फोन प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध रहा है। अब स्मार्टफोन की पहली सेल आयोजित होने वाली है। फोन को मंगलवार मध्यरात्रि से Amazon.in, Flipkart, Paytm Mall, Snapdeal और Vivo India ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। वीवो ने ऐलान किया है कि अब तक एक लाख Vivo V15 Pro यूनिट प्री-बुक हो चुके हैं। प्री-बुक किए गए हैंडसेट की शिपिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। बता दें कि Vivo V15 Pro में पांचवें जेनरेशन वाला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo V15 Pro की सेल अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, स्नैपडील और वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर आयोजित होगी। फोन ऑफलाइन मार्केट में 6 मार्च से उपलब्ध हो जाएगा। Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,990 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन टोपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में उपलब्ध है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो स्मार्टफोन खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। फोन के वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ भी उपलब्ध है।
 

Vivo V15 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर

Vivo V15 Pro की सबसे अहम खासियत है पॉप अप सेल्फी कैमरा। इस फीचर को पहली बार बीते साल भारत में लॉन्च किए गए Vivo Nex में दिया गया था। पॉप-अप सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटनिंग इफेक्ट्स और एआई आधारित ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।

डुअल सिम (नैनो) वीवो वी15 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Vivo V15 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.25x74.71x8.21 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • कमियां
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद 26K से ज्यादा गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, देखें पूरा ऑफर
  3. Redmi Buds 8 Lite हुए लॉन्च, 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस
  5. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
  6. Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे ग्राहक
  10. Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »