Vivo V15 Pro में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

ऐसा लगता है कि Vivo V15 Pro पॉप-सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला Vivo ब्रांड का दूसरा स्मार्टफोन होगा। यह जानकारी इंटरनेट पर हैंडसेट की कथित तस्वीरें लीक होने से सामने आई हैं।

Vivo V15 Pro में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Vivo V11 Pro की तस्वीर

ख़ास बातें
  • Vivo Nex जैसे पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस
  • Vivo V15 Pro की कीमत Vivo Nex से कम होने की उम्मीद
  • Vivo इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देगी
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि Vivo V15 Pro पॉप-सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला Vivo ब्रांड का दूसरा स्मार्टफोन होगा। यह जानकारी इंटरनेट पर हैंडसेट की कथित तस्वीरें लीक होने से सामने आई हैं। बता दें कि वीवो ने पॉप सेल्फी कैमरा सेटअप को सबसे पहले अपनी नेक्स सीरीज़ में पेश किया था। Vivo V11 Pro के अपग्रेड माने जा रहे वीवो वी15 प्रो में तीन रियर कैमरे वाला सेटअप होगा। याद रहे कि Vivo ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वीवो वी11 प्रो को लॉन्च किया था। यह इस तकनीक के साथ आने वाला कंपनी का सबसे किफायती फोन भी है। बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किेए गए इस फोन में सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच है।

Vivo V15 Pro के कवर की कथित तस्वीरों के बारे में जानकारी pseudonym I_Leak_VN नाम के ट्विटर यूज़र ने दी है। इससे अब तक लॉन्च नहीं किए गए इस हैंडसेट के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। टॉप पर एक कट आउट भी है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरे की ओर इशारा है। बहुद हद तक Vivo Nex जैसा। इस नए हैंडसेट की कीमत वीवो नेक्स के बराबर नहीं होगी। इसके अलावा कवर में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के लिए कटआउट भी है।
 
vivo

लीक हुए कवर के पिछले हिस्से पर एक बड़ा कटआउट भी दिख रहा है जो संभवतः ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की ओर इशारा है। याद रहे कि वीवो वी11 प्रो को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया था।

ऐसा लगता है कि Vivo इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देगी। क्योंकि फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए कोई कट आउट नज़र नहीं आ रहा है। Vivo V15 Pro  में दायीं तरफ पावर बटन और बायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर दिए जाने की उम्मीद है।

पहले वीवो वी13 प्रो को Vivo V11 Pro के अपग्रेड के तौर पर उतारे जाने की चर्चा थी। हालांकि, ताज़ा खुलासे के बाद Vivo V15 Pro को पेश किए जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V15 Pro, Vivo, Vivo V11 Pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »