Vivo का T4 Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, 100x जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मई 2025 21:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है
  • T4 Ultra की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4 Ultra जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। यह पिछले वर्ष सितंबर में देश में पेश किए गए कंपनी के T3 Ultra की जगह लेगा। T4 Ultra में MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत दिया है। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर वीडियो में T4 Ultra का रियर डिजाइन दिखाया गया है। यह Aura रिंग फ्लैशलाइट के साथ एक ओवल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह 100 x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। T4 Ultra की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। 

Vivo T4 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9300 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। T4 Ultra की कैमरा यूनिट में अपग्रेड हो सकता है। इसमें T3 Ultra के समान 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा के बजाय 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 
Advertisement

T4 Ultra में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी का पता नहीं चला है। पिछले महीने भारत में कंपनी ने T4 5G को लॉन्च किया था। इसमें 6.77 इंच फुल HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। T4 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 25,999 रुपये का है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • Bad
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  3. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.