• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP Sony कैमरा सेंसर वाले इस प्रीमियम Vivo फोन को लॉन्च प्राइस से Rs 4,000 सस्ता खरीदें, यहां जानें पूरी डील

50MP Sony कैमरा सेंसर वाले इस प्रीमियम Vivo फोन को लॉन्च प्राइस से Rs 4,000 सस्ता खरीदें, यहां जानें पूरी डील

Vivo T3 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 4500nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है।

50MP Sony कैमरा सेंसर वाले इस प्रीमियम Vivo फोन को लॉन्च प्राइस से Rs 4,000 सस्ता खरीदें, यहां जानें पूरी डील

Vivo T3 Ultra को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Flipkart सीमत समय के लिए एक स्पेशल सेल चला रहा है
  • इसमें Vivo T3 Ultra 5G को कटौती के बाद की मूल कीमत में लिस्ट किया गया है
  • बैंक कार्ड से इसे खरीदने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी
विज्ञापन
इस साल जनवरी में, Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि इस स्मार्टफोन को लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Vivo T3 Ultra में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसमें 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अब, कटौती किए जाने के एक महीने बाद ही ग्राहकों के पास इस स्मार्टफोन को 2,000 और अधिक सस्ता खरीदने का मौका है। यहां हम इस डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Flipkart सीमत समय के लिए एक स्पेशल सेल चला रहा है। इसमें Vivo T3 Ultra 5G को कटौती के बाद की मूल कीमत में लिस्ट किया गया है, जिसके तहत बेस 8GB + 128GB वेरिएंट को 29,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट को 31,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, किसी भी बैंक कार्ड के जरिए किसी भी वेरिएंट को खरीदने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी।

यह इनकी कीमतों को क्रमश: 27,999 रुपये, 29,999 रुपये और 31,999 रुपये पर ले आएगा, जो असल लॉन्च प्राइस से कुल 4,000 रुपये का डिस्काउंट है। Vivo T3 Ultra 5G को लूनर ग्रे और फ्रॉस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Vivo T3 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 4500nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जुड़ा है। 

Vivo T3 Ultra में Sony IMX921 सेंसर और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ OIS-असिस्टेड 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। 5500mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस IP68 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसकी मोटाई 7.58mm और वजन 192 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • कमियां
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo T3 Ultra, Vivo T3 Ultra bank offer
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »