Vivo का X200 Ultra जल्द होगा लॉन्च, 6,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 23:18 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के साथ X200s को भी लाया जाएगा
  • X200 Ultra में 6.82 इंच क्वाड-कर्व्ड BOE LTPO डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन में इमेजिंग से जुड़ी Vivo की नई टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का X200 Ultra इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ X200s को भी लाया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन्स के टीजर दिए थे। X200 Ultra में 6.82 इंच क्वाड-कर्व्ड BOE LTPO डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। 

कंपनी ने बताया है कि X200 Ultra और X200s को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Vivo की ओर से दिए गए टीजर में X200 Ultra में एक बड़ा और उठा हुआ कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के सभी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होंगे। X200 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite होगा। इसकी बैटरी 6,000 mAh से अधिक की हो सकती है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में इमेजिंग में Vivo की नई टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया था। इससे पहले Boxiao ने X200 Ultra की रियर कैमरा यूनिट को शेयर किया था। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के दो Sony LYT-818 कैमरा मिल सकते हैं। X200 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

इससे पहले टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में X200 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर्स का संकेत दिया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस टिप्स्टर ने बताया था कि X200 Ultra को White, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo के X200 को Green और Black और X200 Pro को Grery और Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में iPhone के समान एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। Vivo का V50e भी इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.