Vivo T2 Pro 5G कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 22 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च

कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कुछ इमेज शेयर की हैं जिनसे इसमें कर्व्ड डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है

Vivo T2 Pro 5G कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 22 सितंबर को होगा भारत में लॉन्च

इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • इसका डिजाइन iQoo Z7 Pro 5G के लगभग समान है
  • कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T2 Pro 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। यह इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Vivo T2 5G और T2x 5G के लगभग समान हो सकता है। कंपनी ने इसकी कुछ इमेज शेयर की हैं जिनसे इसमें कर्व्ड डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। यह गोल्डन शेड में है। 

इस स्मार्टफोन को 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। कंपनी ने यह जानकारी एक प्रेस इनवाइट के जरिए दी है। Vivo T2 Pro 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग वेब पेज भी बनाया गया है। यह कर्व्ड डिस्प्ले और स्क्रीन पर सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर में अलाइंड होल-पंच कटआउट के साथ दिख रहा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसका डिजाइन iQoo Z7 Pro 5G के लगभग समान है। कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 24,000 रुपये से कम हो सकता है। 

इसमें प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जा सकता है। Vivo T2 Pro 5G कंपनी के मौजूदा T2 5G और Vivo T2x 5G का अपग्रेड होने की संभावना है। हाल ही में कंपनी ने Vivo V29e को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन ग्लास बैक रियर के साथ हाथ में आसानी से ग्रिप बनाने वाले डिजाइन के साथ है। यह इस सेगमेंट में सबसे स्लिम फोन बताया जा रहा है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल आई AF सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल OIS नाइट पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। 

Vivo V29e के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 28,999 रुपये है। इसे Artistic Red और Artistic Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी है जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर चलता है। V29e की थिकनेस 7.5mm और वजन 180.5 ग्राम है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware, notification spam
  • Single speaker
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »