16GB रैम, 90Hz AMOLED स्क्रीन के साथ Vivo T2 4G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन को तीन कलर वेरिएंट्स- Sea Green, Lavender Glow, और Black Onyx में लॉन्च किया गया है।

16GB रैम, 90Hz AMOLED स्क्रीन के साथ Vivo T2 4G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

फोन को तीन कलर वेरिएंट्स- Sea Green, Lavender Glow, और Black Onyx में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • एडवांस फीचर्स में यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट को भी सपोर्ट करता है।
  • इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी बताई गई है।
विज्ञापन
Vivo T2 5G के बाद कंपनी ने Vivo T2 4G भी लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी Vivo T2 Pro भी लॉन्च कर चुकी है, और अब ये तीसरा वेरिएंट यहां उतारा गया है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 16GB रैम (एक्सटेंडेड फीचर समेत) सपोर्ट है और 4600mAh बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी। 
 

Vivo T2 4G Price

Vivo T2 4G के प्राइस की बात करें तो इसे 27999 RUB (लगभग 24,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन को तीन कलर वेरिएंट्स- Sea Green, Lavender Glow, और Black Onyx में लॉन्च किया गया है। अभी यह रूसी मार्केट में पेश किया गया है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
 

Vivo T2 4G Specifications

वीवो टी2 4जी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo T2 4G में 6.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में FHD प्लस रिजॉल्यूशन है। एडवांस फीचर्स में यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट को भी सपोर्ट करता है। Vivo T2 4G में 8GB रैम दी गई है। यह एक्सपेंडेबल फीचर के साथ आता है जिससे रैम को 8 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी बताई गई है। 

MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस यह डिवाइस ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU के साथ आता है। फोन में 4600mAh बैटरी है जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग भी है। एंड्रॉयड 13 आधारित यह फोन FunTouch OS 13 की स्किन के साथ रन करता है। फोन को धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए IP54 रेट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह USB Type-C पोर्ट के अलावा, 4G, डुअल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, NFC के साथ आता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware, notification spam
  • Single speaker
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »