Vivo S7 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ 3 अगस्त को होगा लॉन्च

चीनी ब्रांड Vivo ने Weibo पर अपने आगामी हैंडसेट Vivo S7 का टीज़र ज़ारी किया। इससे फोन के स्लीक बॉडी डिज़ाइन के अलावा किसी और चीज़ का खुलासा नहीं हुआ।

Vivo S7 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ 3 अगस्त को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • वीवो फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • Vivo S7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की भी खबर है
  • 44-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा होगा वीवो एस7 में
विज्ञापन
Vivo S7 को चीन में 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने सोशल मीडिया पर एक टीज़र वीडियो ज़ारी करके इसके बारे में बताया। इसके अलावा डिवाइस के स्लीक बॉडी डिज़ाइन की झलक भी मिली है। बता दें कि वीवो की एस सीरीज़ के अगले हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। हमें हैंडसेट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर होने की जानकारी है। पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। अलग अलग स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें भी लीक हुई हैं।
 

Vivo S7 launch date, expected price

चीनी ब्रांड Vivo ने Weibo पर अपने आगामी हैंडसेट Vivo S7 का टीज़र ज़ारी किया। इससे फोन के स्लीक बॉडी डिज़ाइन के अलावा किसी और चीज़ का खुलासा नहीं हुआ। कैमरा सेटअप उभार वाला नहीं लगा, जिसी झलक एक किनारे से मिली थी। वीडियो के ज़रिए यह भी ऐलान किया गया कि वीवो एस7 को 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।


बीते हफ्ते एक टिप्सटर ने दावा किया कि फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,998 चीनी युआन (लगभग 32,100 रुपये) कीमत में लॉन्च होगा, जबकि इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 3,298 चीनी युआन (लगभग 35,300 रुपये) में लॉन्च होगा। Vivo ने आधिकारिक तौर पर ना ही कीमत और ना ही स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया है।
 

Vivo S7 specifications (expected)

नए वीवो फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होगा। इसके अलावा, Vivo S7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस आएगा। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा भी होगा, जिसमें 44-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GH1 प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर-वाइड-एंगल लेंस होगा।

Vivo S7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की भी खबर है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1+ प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर-वाइड-एंगल लेंस और 13-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस होगा। फोन का वज़न मात्र 170 ग्राम होगा। यह Vivo S6 के 181 ग्राम की तुलना में थोड़ा हल्का है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »