Vivo S7 की कीमत के साथ स्पेसिफिकेशन भी लीक, डुअल सेल्फी कैमरा से होगा लैस

मॉडल नंबर V2020A के साथ एक Vivo स्मार्टफोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के देखा गया है। इसे Vivo S7 ही माना जा रहा है।

Vivo S7 की कीमत के साथ स्पेसिफिकेशन भी लीक, डुअल सेल्फी कैमरा से होगा लैस

मात्र 170 ग्राम वज़न के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo S7 स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा Vivo S7
  • 2,998 चीनी युआन (लगभग 32,100 रुपये) कीमत में लॉन्च किए जाने का दावा
  • Vivo S6 का अपग्रेड मॉडल होगा वीवो एस7
विज्ञापन
Vivo S7 के मार्केटिंग कंटेंट को हाल ही में एक लीक में देखा गया था और अब इसकी कीमत के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। ताज़ा लीक के अनुसार, नए वीवो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और डुअल सेल्फी कैमरे मिलते हैं। वीवो एस7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की भी अफवाह है। Vivo S7 के बारे में ये जानकारी अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, लेकिन स्मार्टफोन मौजूदा Vivo S6 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च होगा।
 

Vivo S7 price (rumoured)

एक टिप्स्टर ने पोस्ट कर इसका काफी हद तक अंदाज़ा दे दिया है कि आगामी वीवो एस7 के स्पेसिफिकेशन क्या हो सकते हैं। मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए, सूत्र ने दावा किया है कि फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,998 चीनी युआन (लगभग 32,100 रुपये) कीमत में लॉन्च होगा, जबकि इसका 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 3,298 चीनी युआन (लगभग 35,300 रुपये) में लॉन्च होगा।
 

Vivo S7 specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन पर आते हैं। टिप्स्टर ने कहा है कि वीवो एस7 का डिस्प्ले Oppo Reno 4 के समान होगा। इससे पता चलता है कि नए वीवो फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होगा। इसके अलावा, Vivo S7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस आएगा। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा भी होगा, जिसमें 44-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GH1 प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर-वाइड-एंगल लेंस होगा।

Vivo S7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की भी अफवाह है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1+ प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर-वाइड-एंगल लेंस और 13-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस होगा। फोन का वज़न मात्र 170 ग्राम होगा। यह Vivo S6 के 181 ग्राम की तुलना में थोड़ा हल्का है।
 
vivo

इतना ही नहीं, मॉडल नंबर V2020A के साथ एक Vivo स्मार्टफोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के देखा गया है। इसे Vivo S7 ही माना जा रहा है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo S7, Vivo S7 Leaks, Vivo S7 price, Vivo S7 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »