Vivo S7 की तस्वीरों के साथ स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Vivo ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टीज़र वीडियो भी साझा किया है, जिसमें फोन के नए कैमरा मोड Stylish की जानकारी दी गई है।

Vivo S7 की तस्वीरों के साथ स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

चीन में 3 अगस्त को लॉन्च होने वाला है Vivo S7

ख़ास बातें
  • Vivo S7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • वीवो एस7 एंड्रॉयड 10 पर करेगा काम
  • वीवो एस7 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2020A है
विज्ञापन
Vivo S7 की वास्तविक तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यह आगामी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। लीक हुई वास्तविक तस्वीर में दिखा है कि वीवो एस7 स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले के साथ डुअल कैमरा दिया जाएगा। बता दें, यह फोन चीन में 3 अगस्त को लॉन्च होने वाला है और लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि वीवो एस 7 फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Vivo S7 की यह नई वास्तविक तस्वीर टिप्सटर Zyad Atef द्वारा लीक की गई है और इसे SlashLeaks पर पोस्ट किया गया है। जैसे कि हमने बताया लीक तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल डिज़ाइन देखने को मिल रहा है, जिसमें फोन का डिस्प्ले ऑन है। ऑन डिस्प्ले में फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर शामिल है। फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है। इसके अलावा यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10.5 के साथ लिस्ट किया गया है। डिस्प्ले में यह भी खुलासा किया गया है कि वीवो एस7 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2020A है।

आपको बता दें, Vivo ने इसके अलावा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टीज़र वीडियो भी साझा किया है, जिसमें नए कैमरा मोड Stylish की जानकारी दी गई है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि यह नया कैमरा मोड किस तरह से काम किया जाता है। कंपनी ने इससे पहले फोन के कैमरा ऐप में मौजूद Sunny mode की भी जानकारी दी थी।

टीज़र से इशारा मिला है कि वीवो एस7 का रियर कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल के ऊपरी बायीं ओर स्थित किया गया है और इसमें एक बड़े प्राइमरी सेंसर के साथ दो सहायक सेंसर्स को जगह की गई है। फोन ग्रेडिएंट फिनिशिंग के साथ आ सकता है। रेंडर्स में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल पर नहीं दिखा है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि फोन में इन-डिस्प्ले सेंसर दिया जा सकता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »