Vivo S19, S19 Pro में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 30 मई को लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। Vivo S19 को व्हाइट, पीच और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मई 2024 15:51 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी
  • Vivo S19 को व्हाइट, पीच और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • Vivo S19 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है

इन स्मार्टफोन्स में रियर पैनल पर Aura लाइट दी जाएगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के S19 और S19 Pro को 30 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले वर्ष Vivo S18 सीरीज को पेश किया था। Vivo S19 और S19 Pro के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Aura लाइट के साथ हो सकती है। 

Vivo S19 और S19 Pro में क्रमशः डुअल और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की पुष्टि हुई है। चीन में लॉन्च किए जाने वाले इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इनमें रियर पैनल पर Aura लाइट दी जाएगी। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। Vivo S19 को व्हाइट, पीच और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Vivo S19 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसे व्हाइट ग्रीन और ग्रे कलर्स में लाया जा सकता है। 

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo S19 सीरीज में 6.78 इंच 1.5K OLED स्क्रीन 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 SoC और प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 9200+ SoC दिया जा सकता है। Vivo S19 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। Vivo S19 Pro में  ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स की 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की पहली तिमाही में Vivo सबसे आगे रही है। Vivo ने दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर  Samsung को पीछे छोड़ा है। सैमसंग गिरकर तीसरे स्थान पर आ गई है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi का इस मार्केट में दूसरा स्थान है। हालांकि, सैमसंग ने वॉल्यूम शेयर के लिहाज से अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी के स्मार्टफोन्स के प्राइसेज अधिक होने के कारण इसके पास वैल्यू के लिहाज से लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.