Vivo S18 को Aura LED लाइट्स, नए कलर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी

यह इस वर्ष मई में पेश की गई Vivo S17 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Vivo S18, S18 Pro और S18e शामिल होंगे

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Vivo S18, S18 Pro और S18e शामिल होंगे
  • यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में 14 दिसंबर को लॉन्च होगी
  • इस सीरीज के S18e में 4,800 mAh की बैटरी हो सकती है

कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और कलर्स का टीजर दिया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की S18 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष मई में पेश की गई Vivo S17 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Vivo S18, S18 Pro और S18e शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और कलर्स का टीजर दिया है। इसके साथ ही इनके कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Vivo S18 सीरीज की लीक हुई इमेजेज दिखाई गई हैं। इसमें ये ग्रे और ब्लैक कलर्स में हैं और इनके बैक पैनल पर फ्लावर जैसा डिजाइन है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल के नीचे Aura-LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया है कि इमेज में दिखाया गया स्मार्टफोन कौन सा है। इसके Vivo S18 Pro होने की संभावना है। चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी की ओर से पोस्ट की गई इमेजेज में Vivo S18 को पर्पल, ग्रीन और ब्लैक और S18 Pro को पर्पल और ग्रीन कलर्स में दिखाया गया है। 

Vivo ने बताया है कि S18 सीरीज को चीन में 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही TWS 3e ईयरबड्स को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo S18 और S18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इन स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले के ऊपर फ्रंट कैमरा सेंसर के लिए होल-पंच स्लॉट है। कंपनी के टीजर पेज पर बताया गया है कि S18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9200+ SoC और S18 में Snapdragon 7 Gen 3 और 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

इस सीरीज के S18e में 4,800 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo S18 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony VCS बायोनिक IMX920 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया जाएगा। इसमें फ्रंट पर डुअल फ्लैश यूनिट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन्स में कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि S18 सीरीज को उसके ब्लू हार्ट AI असिस्टेंट के साथ पेश किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  10. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.