Vivo Y400 Pro में मिल सकता है 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है

Vivo Y400 Pro में मिल सकता है 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Y400 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

XpertPick की एक रिपोर्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) के हवाले से एक लीक में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले में 4,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल हो सकता है। Y400 Pro के कथित तौर पर लीक हुए मार्केटिंग मैटीरियल से इसके डिजाइन और कथित स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट दिख रही है। इसमें एक पिल शेप वाली कैमरा यूनिट में कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं। इसमें कैमरा के नीचे रिंग लाइट यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। Y400 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch 15 पर चल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। 

Y400 Pro में AI Transcript Assist, AI Superlink और AI Note Assist जैसे AI से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये तक हो सकता है। इसे व्हाइट, गोल्ड और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.4 mm की हो सकती है। Vivo का T4 Ultra इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स और कलर्स का खुलासा किया है। Vivo ने इस स्मार्टफोन सीरीज में अप्रैल में Vivo T4 5G और Vivo T4x 5G को पेश किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »