Vivo के X200s में हो सकती है 6,200mAh की बैटरी, 21 अप्रैल को लॉन्च

इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड कैमरा होंगे

विज्ञापन
अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 22:56 IST
ख़ास बातें
  • X200s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6,200 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 6,200 mAh की बैटरी हो सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के X200s को इस महीने  X200 Ultra के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन डिजाइन और कलर्स का टीजर दिया है। X200s में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में इसके लिए व्हाइट, पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प होने का पता चला है। टिप्सटर Experience More ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि X200s में 6.67 इंच BOE Q10 फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड कैमरा होंगे। 

X200s में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा। टिप्सटर Experience More ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का LYT-600 पेरिस्कोप कैमरा 3x ऑप्टिकम जूम के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 6,200 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Vivo के X200 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite होगा। इसकी बैटरी 6,000 mAh से अधिक की हो सकती है। इस स्मार्टफोन में इमेजिंग में Vivo की नई टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया था। इससे पहले Boxiao ने X200 Ultra की रियर कैमरा यूनिट को शेयर किया था। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP9 कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के दो Sony LYT-818 कैमरा मिल सकते हैं। X200 Ultra के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। X200 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन को White, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.