Vivo ने लॉन्च किया Y200i, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2024 16:32 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है
  • यह Glacier White, Starry Night और Vast Sea Blue कलर्स में उपलब्ध होगा
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसकी 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने Y200i को लॉन्च किया है। यह एंड्रॉयड 14-बेस्ड OriginOS पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका 6.72 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,799 (लगभग 21,200 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 1,999 (लगभग 23,500 रुपये) का है। इसे Glacier White, Starry Night और Vast Sea Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo Y200i के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 339 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर 12 GB तक के LPDDR4x RAM और 512 GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 165.70  x 76 x 8.09 mm और वजन लगभग 199 ग्राम का है। हाल ही में Vivo ने Y200 5G को 8 GB + 256 GB के नए वेरिएंट में उपलब्ध था। इसका प्राइस 23,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है। इसे डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.