Vivo Y100 5G Snapdragon 4 Gen 2, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च

इसका 6.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2024 21:32 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में Y100, Y100i, and Y100i Power शामिल हैं
  • नए स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है
  • इसे Purple Orchid और Black Onyx में उपलब्ध कराया गया है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने Y100 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। कंपनी की इस सीरीज में Y100, Y100i, and Y100i Power शामिल हैं। नए स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के लिए IDR 38,99,000 (लगभग 20,500 रुपये) और 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज का 41,99,000 (लगभग 22,000 रुपये) है। इसे Purple Orchid और Black Onyx में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

Vivo Y100 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्लिकर सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, NFC, Wi-Fi, BDS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन X Fold 3 Pro लॉन्च करने की तैयारी की है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी थी। इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC हो सकता है। इसकी LTPO इनर फोल्डेबल स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें दोनों स्क्रीन पर अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 100 mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा के तौर पर Sony LYT-900 मिल सकता है। 


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-megapixel-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-megapixel-मेगापिक्सल + 8-megapixel + Flicker sensor

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000mAh एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.