Vivo X Fold 3 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है

Vivo X Fold 3 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इसमें प्राइमरी कैमरा के तौर पर Sony LYT-900 दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है
  • Vivo की X100 सीरीज जनवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च की जाएगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने कुछ महीने पहले Vivo X Fold 2 को लॉन्च किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इस सेगमेंट में कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन X Fold 3 Proपेश करने की तैयारी की है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC हो सकता है। इसकी LTPO इनर फोल्डेबल स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में दोनों स्क्रीन पर अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 100 mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा के तौर पर Sony LYT-900 दिया जा सकता है। 

इस टिप्सटर का कहना है कि अगले वर्ष की पहली तिमाही में Vivo X Fold 3 Pro को Vivo Pad 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo की X100 सीरीज जनवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट के जरिए जानकारी दी है। पिछले महीने Vivo X100 और X100 Pro को नए MediaTek Dimensity 9300 SoC के साथ चीन में पेश किया गया था। 

इनके देश में वेरिएंट्स समान चिपसेट और 8T LTPO डिस्प्ले के साथ होंगे। Vivo X100 सीरीज की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का 1 इंच टाइप प्राइमरी कैमरा है। कंपनी ने एक मीडिया इनवाइट के जरिए इस सीरीज को 4 जनवरी को देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। Vivo X100 और X100 Pro को Asteroid Black, Startrail Blue और Sunset कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में  MediaTek Dimensity 9300 SoC चिपसेट, Funtouch OS 14, V3 इमेजिंग चिप और Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा होंगे। इस सीरीज के X100 को चीन में कस्टमर्स ने काफी पसंद किया है। कंपनी को इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल गई थी। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच  फुल  HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.03 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1916x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  2. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  3. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  5. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  6. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  7. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  8. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  9. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  10. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »