Vivo iQoo 5G स्मार्टफोन और वीवो एआर ग्लास से उठा पर्दा

Vivo iQoo 5G और Vivo AR Glass को लॉन्च कर दिया गया है। केवल इतना ही नहीं, Vivo iQoo Neo को भी लिस्ट कर दिया गया है।

Vivo iQoo 5G स्मार्टफोन और वीवो एआर ग्लास से उठा पर्दा

Vivo iQoo 5G स्मार्टफोन और वीवो एआर ग्लास से उठा पर्दा

ख़ास बातें
  • Vivo ने MWC Shanghai 2019 में 5जी ऐप्लिकेशन को किया पेश
  • Vivo iQoo 5G कंपनी का पहला कमर्शियल 5G फोन होगा
  • Vivo ने AR Glass से उठाया पर्दा, 6DoF तकनीक से है लैस
विज्ञापन
Vivo ने शंघाई में आयोजित MWC से पहले मंगलवार को कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने पहले 5G स्मार्टफोन Vivo iQoo 5G से पर्दा उठाया था। वीवो ने अपनी सुपर फ्लैशचार्ज 120 वॉट टेक्नोलॉजी को भी पेश किया। Vivo ने एआर ग्लास से भी लॉन्च कर दिया है। MWC Shanghai में लेटेस्ट लॉन्च के अलावा वीवो की चीनी वेबसाइट पर iQoo Neo को कंफर्म कर दिया गया है। लिस्टिंग से नए Vivo iQoo स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट के बारे में पता चला है। वीवो ब्रांड के इस स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्लैक और पर्पल।

मंगलवार को आयोजित कॉन्फ्रेंस के दौरान Vivo ने अपने Vivo iQoo 5G स्मार्टफोन की घोषणा की थी। यह स्नैपड्रैगन X50 मॉडम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। Vivo iQoo 5G इस साल की तीसरी तिमाही में कंपनी के पहले कमर्शियल 5G फोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। Vivo ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन की उपलब्धता या फिर इससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने कई 5जी ऐप्लिकेशन को पेश किया है जैसे कि 5G क्लाउड गेम, 5जी स्क्रीन मिररिंग और 5जी ईज़ीशेयर।
    
5जी ऐप्लिकेशन के अलावा, Vivo ने कीनोट प्रेसेंटेशन में एआर ग्लास (AR Glass) को पेश किया। यह डुअल डिस्प्ले और 6DoF तकनीक से लैस है। एआर ग्लास फोन के साथ सीधे काम करने में सक्षम है और एआर कंटेंट को देखने के लिए किसी अलग हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं होगी। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर जारी वीडियो ट्रेलर में एआर ग्लास की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया गया है।
 
raumu0ok

Vivo AR Glass में हैं दो डिस्प्ले पैनल और 6DoF टेक्नोलॉजी

Vivo ने कीनोट में अपनी सुपर फास्टचार्ज 120 वॉट टेक्नोलॉजी को भी पेश किया जिसे 20V और 6A को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले सप्ताह एक वीबो पोस्ट के माध्यम से इस तकनीक की घोषणा की गई थी। सुपर फ्लैश चार्ज 120 वॉट एक नई चार्ज पंप तकनीक का उपयोग करता है। इसे लेकर ऐसा दावा किया गया है कि यह केवल 13 मिनट में 4,000 एमएएच बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देता है।
 
3firlm4k

Vivo Super FastCharge 120 वॉट तकनीक से 13 मिनट में चार्ज हो जाएगी 4,000 एमएएच की बैटरी

इसके अलावा Vivo ने चुपके से अपनी चीनी वेबसाइट पर Vivo iQoo स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है। आधिकारिक लिस्टिंग से फोन के दो कलर वेरिएंट के बारे में पता चला है। Vivo iQoo Neo के ब्लैक कलर वेरिएंट में कार्बन टेक्सचर्ड बैक पैनल है तो वहीं इसके पर्पल कलर वेरिएंट में ग्रेडिएंट फिनिश है।

साइट पर उपलब्ध तस्वीरों से इस बात का पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट पैनल पर फुल-स्क्रीन है। इसके अलावा फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल है। लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo iQoo Neo में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट है। वीवो ने अभी तक Vivo iQoo Neo की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन स्मार्टफोन को वीवो साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »