गूगल, फेसबुक और एमेजॉन की कुल वैल्यू से भी आगे निकली Apple

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही परिणाम कमजोर रहे हैं। इनमें से अधिकतर की ग्रोथ में कमी हुई है

गूगल, फेसबुक और एमेजॉन की कुल वैल्यू से भी आगे निकली Apple

Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.30 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है

ख़ास बातें
  • अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही परिणाम कमजोर रहे हैं
  • इनमें से अधिकतर की ग्रोथ में कमी हुई है
  • भारत में बने iPhone का Apple यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple की वैल्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली Alphabet, ई-कॉमर्स कंपनी Amazon और सोशल मीडिया साइट फेसबुक का मालिकाना हक रखने वाली Meta की संयुक्त वैल्यू भी Apple से कम है। 

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही परिणाम कमजोर रहे हैं। इनमें से अधिकतर की ग्रोथ में कमी हुई है। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मालिक मेटा शामिल है। मेटा के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 20 प्रतिशत या लगभग 90 अरब डॉलर की कमी हुई है। हालांकि, इस ग्रोथ में कमी के ट्रेंड को Apple ने तोड़ा है। कंपनी ने पिछले सप्ताह अपना तिमाही परिणाम जारी किया था। इससे पता चलता है कि Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.30 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। यह Alphabet, Meta और Amazon की कुल वैल्यू से भी ज्यादा है।

गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet की वैल्यू 1.12 लाख करोड़ डॉलर, Meta की 240 अरब डॉलर और Amazon की वैल्यू लगभग 940 अरब डॉलर है। Apple ने स्लोडाउन में भी ग्रोथ की है और इसका बड़ा कारण कंपनी की नई  iPhone सीरीज है। कंपनी का सर्विसेज से भी रेवेन्यू बढ़ा है। इसके Mac लैपटॉप और डेस्कटॉप की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।   

Apple ने अपनी iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की घोषणा की थी। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी अमेरिकी कंपनियां चीन में बिजनेस को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी बदल रही हैं। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के चेन्नई के निकट प्लांट में भारतीय मार्केट के लिए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू हो गई है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनने का संकेत मिल रहा है। भारत में बने iPhone का Apple मुख्यतौर पर यूरोप और मिडल ईस्ट को एक्सपोर्ट करती है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में 9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ग्लोबल शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद चीन की Xiaomi और Oppo हैं। हालांकि, शिपमेंट्स में Apple ग्रोथ दर्ज करने वाली एकमात्र कंपनी रही।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »