सिंतबर महीना धमाकेदार होगा! iPhone 17 से लेकर Lava Agni 4 तक, लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

Apple कथित तौर पर नए iPhone 17 मॉडल्स को 9-10 सितंबर को पेश कर सकता है। लाइनअप में Air नाम का नया स्लिम मॉडल भी शामिल होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 18:27 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 लाइनअप के 9-12 सितंबर के बीच लॉन्च होने की संभावना
  • Samsung Galaxy S25 FE भी सितंबर में हो सकता है लॉन्च
  • Huawei पेश करेगा Mate XTs ट्राई-फोल्ड डिवाइस, Lava Agni 4 भी होगा लॉन्च!

iPhone 17 सीरीज में इस साल एक नया Air मॉडल भी जोड़ा जा सकता है

स्मार्टफोन मार्केट में सितम्बर 2025 इस बार स्पेक्ट्रम बैंड की तरह शानदार होने जा रहा है, क्योंकि इस महीने में Apple, Samsung, Huawei जैसे बड़े ब्रांड्स अपना दमखम दिखाने की तैयारी में हैं। Apple अक्टूबर से पहले iPhone 17 सीरीज (जिसमें Air नाम का नया स्लिम मॉडल भी शामिल होगा) लाने वाला है, वहीं Samsung Galaxy S25 FE और Huawei का ट्राइ-फोल्डेबल Mate XTs भी इसी महीने मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा, Lava Agni 4 भी दस्तक देने की तैयारी में है। इस महीने की लिस्ट सिर्फ मॉडल्स तक सीमित नहीं, यह नई डिजाइन लैंग्वेज, AI फोकस और मल्टी-फॉर्म फैक्टर ट्रेंड्स का पहला बड़ा शोकेस होगा।

Upcoming Smartphones in September 2025

iPhone 17 Series (iPhone 17, 17 Air, 17 Pro, 17 Pro Max)

Apple कथित तौर पर नए iPhone 17 मॉडल्स को 9-10 सितंबर को पेश कर सकता है। लीक्स की मानें तो लाइनअप की सेल 19 सितंबर से शुरू हो सकती है। iPhone 17 Air को Apple का सबसे पतला और हल्का फोन माना जा रहा है, जो सिर्फ 5.5mm मोटा होगा और 6.6 इंच ProMotion OLED डिस्प्ले (120Hz) से लैस आएगा। लीक्स की मानें तो इस साल ऐप्पल कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड दे सकता है, जिसमें पहले के समान 48MP कैमरा, लेकिन बेहतर क्वॉलिटी के साथ शामिल होगा।

Advertisement

वहीं, A19 चिप और अधिक रैम कैपेसिटी की उम्मीद है। Pro मॉडल्स (Pro और Pro Max) में A19 Pro चिप के साथ 12GB तक RAM मिल सकती है। नया प्रीमोशन OLED पैनल और साथ ही एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ हाफ-ग्लास फिनिश की भी चर्चा है। वहीं, लाइनअप में 24MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह सीरीज iOS 26 के साथ आएगी जिसकी लॉन्च तारीख भी इसी महीने नजदीक है।

Huawei Mate XTs (ट्राइ-फोल्डेबल)

Huawei अपने दूसरे ट्राइ-फोल्डेबल फोल्ड, Mate XTs को 12 सितंबर के बीच लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इसमें अपडेटेड डुअल-हिंज (Tiangong), बेहतर ड्यूरिबिलिटी, Kirin 9020 चिप, eSIM-ओनली डिजाइन और HarmonyOS 5.1 मिलेगा। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी + पेरिस्कॉप टेलीफोटो और तीन से चार कलर ऑप्शन्स शामिल हो सकते हैं। कीमत अनुमानित रूप से CNY 20,000 (लगभग 2,43,000 रुपये) बताई गई है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 FE

Samsung अपना नया Galaxy S25 FE संभावित रूप से 4 सितम्बर को मैदान में उतार सकता है। लीक्स की बात करें, तो इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर, 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 4,900mAh बैटरी और पिछले साल के मॉडल की तुलना में 13 प्रतिशत बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस मिलने की बात कही गई है। फोटो और वीडियो के लिए, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। आगे की तरफ, इसमें 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन के IP68 रेटेड बिल्ड से लैस होने की संभावना है।

Lava Agni 4

Lava Agni 4 को भी भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 25,000 रुपये के आसपास रहने की खबर है। उम्मीद है कि इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिलेगा, जो Agni 3 के Dimensity 7300X से अपग्रेड होगा। फोन के 6.78-इंच FHD+ 120Hz फ्लैट AMOLED/OLED पैनल के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ड्यूल 50MP रियर कैमरा हो सकता है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में यह बतलाया गया है कि Agni 4 तीन रियर कैमरों के साथ आ सकता है। बैटरी इस फोन की यूएसपी हो सकती है, क्योंकि इसके 7,000mAh+ बैटरी के साथ आने की खबर है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.