Upcoming Smartphones 2025: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 समेत इन स्मार्टफोन्स की 2025 में होगी धूम!

iPhone 17 का लॉन्च 2025 के अंत में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 स्मार्टफोन सीरीज अगले साल जनवरी में ही दस्तक दे सकती है।
  • Asus ROG Phone 9 ग्लोबल मार्केट के बाद भारत में भी लॉन्च होने वाला है।
  • iPhone 17 का लॉन्च 2025 के अंत में देखने को मिल सकता है।

Samsung की बहुचर्चित Galaxy S25 स्मार्टफोन सीरीज (सांकेतिक तस्वीर) जनवरी में ही दस्तक दे सकती है।

पुराना साल खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और नया साल 2025 आने ही वाला है। ऐसे में बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि नए साल में कौन से धमाकेदार फोन लॉन्च होने वाले हैं। तो आपको बता दें कि साल 2025 कई बड़े स्मार्टफोन्स का लॉन्च देखेगा। कुछ स्मार्टफोन मेकर्स ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन 2025 के लिए पहले ही अनाउंस कर दिए हैं जबकि कुछ के बारे में अफवाहें भी जोरों पर हैं। यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि नए साल में कौन से बड़े स्मार्टफोन मार्केट में हलचल पैदा करने वाले हैं। 

Samsung Galaxy S25 
Samsung की बहुचर्चित Galaxy S25 स्मार्टफोन सीरीज अगले साल जनवरी में ही दस्तक दे सकती है। कंपनी पुराने ही ट्रेंड को फॉलो करती है तो मध्य जनवरी के आसपास यह सीरीज मार्केट में पेश की जा सकती है। सीरीज में तीन मॉडल्स- Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra के शामिल होने की अफवाहें हैं। कंपनी Qualcomm के लेटेस्ट प्रोसेसर का इस्तेमाल इसमें कर सकती है। साथ ही कैमरा में भी महत्वपूर्ण अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का One UI 7 स्मार्टफोन्स में आकर्षक फीचर्स लेकर आ सकता है। साथ ही इस बार भी कंपनी Galaxy AI फीचर्स भी खास फोकस कर सकती है। 

OnePlus 13 
OnePlus की ओर से आने वाली 7 जनवरी को फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 13 का लॉन्च किया जाना है। सीरीज में OnePlus 13 के साथ OnePlus 13R भी लॉन्च होगा। नोट करने योग्य बात यह भी है कि कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ OnePlus Buds Pro 3 के नए कलर वेरिएंट को भी पेश करने वाली है। OnePlus 13 में Qualcomm प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही कैमरा, बैटरी, और डिस्प्ले भी बेहतरीन अपग्रेड्स लेकर आ सकते हैं। 

Apple iPhone 17 
हर बार की तरह अगर एपल अपने ट्रेंड को इस बार भी फॉलो करती है तो Apple iPhone 17 का लॉन्च 2025 के अंत में देखने को मिल सकता है। यह सितंबर के आसपास लॉन्च की जा सकती है। लीक्स और अफवाहों की मानें तो इस बार कंपनी सीरीज में चार मॉडल शामिल कर सकती है। कथित नया मॉडल iPhone 17 Slim इस बार सबसे अधिक चर्चा बटोर रहा है। कंपनी इस सीरीज में AI फीचर्स पर खास फोकस कर सकती है। 
Advertisement

Asus ROG Phone 9
Asus ने अपना फ्लैगशिप फोन Asus ROG Phone 9 ग्लोबल मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया था। अब यह फोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है। साल 2025 की शुरुआत में ही इसे पेश किया जा सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया जा रहा है। यह Android 15 के साथ आ सकता है।  
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.