Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

भारत में Tecno Spark 50 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 18:10 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Tecno Spark 50 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Tecno Spark 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। पिछले महीने Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में Tecno Spark 50 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Tecno Pova Curve 2 5G और Tecno Spark 50 के समान हो सकता है। Tecno Spark 50 Pro में 6.78 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चल सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा एक अलग फ्लैश के सााथ हो सकता है। Tecno Spark 50 Pro में 6,000 mAh की सिंगल-सेल बैटरी या 5,600 mAh की डुअल-सेल बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हाल ही में यह स्मार्टफोन TUV के डेटाबेस पर 5,800 mAh की बैटरी के साथ दिखा था। 

भारत में हाल ही में Tecno Spark Go 3 को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 4 nm ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर चलता है। Tecno Spark Go 3 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह 2K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें AI CAM, Beauty, Portrait, Super Night, Dual Video, Pro और Panorama कैमरा मोड दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में Tecno का Ella वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। Tecno Spark Go 3 की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के भी कनेक्ट कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.