• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Spark 20 भारत में फरवरी में होगा लॉन्च! 256GB स्टोरेज के साथ इतनी होगी कीमत!

Tecno Spark 20 भारत में फरवरी में होगा लॉन्च! 256GB स्टोरेज के साथ इतनी होगी कीमत!

टिप्स्टर का कहना है कि फोन फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। इसमें रियर पैनल में लैदर फिनिश होगी।

Tecno Spark 20 भारत में फरवरी में होगा लॉन्च! 256GB स्टोरेज के साथ इतनी होगी कीमत!

Photo Credit: Tecno

फोन गोल्डन और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है।
  • यह 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
  • टेक्नो स्पार्क 20 की भारत में कीमत 10,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
Tecno Spark 20 सीरीज भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाली है। टेक्नो ने वनिला मॉडल का टीजर जारी किया है जिसमें इसकी एक हल्की झलक मिलती है। फोन में रियर में ट्रिपल लेंस सेटअप दिखाई दे रहा है। साथ ही यहां पर कलर वेरिएंट्स का अंदाजा भी मिल जाता है। Tecno Spark 20 सीरीज में कंपनी चार मॉडल- Spark 20, Spark 20 Pro, Spark 20 Pro+, और Spark 20C शामिल कर सकती है। हालांकि टीजर में कंपनी ने वनिला मॉडल की ही झलक दिखाई है। 
 

Tecno Spark 20 Launch in India

Tecno Spark 20 सीरीज भारत में लॉन्च के नजदीक है। कंपनी ने टीजर के माध्यम से इसके बारे में काफी कुछ संकेत भी दिए हैं। Tecno ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेक्नो स्पार्क 20 का टीजर पोस्ट किया है। टीजर में फोन का रियर पैनल भी नजर आ रहा है। कंपनी ने पोस्ट के साथ रोचक अंदाज में कहा है- 'फीचर्स अभी बाकी हैं मेरे दोस्त!' बडी़ बात ये है फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ फ्लैगशिप बैटरी होने का संकेत भी कंपनी ने यहां दे दिया है। यानी कि इस सीरीज में कंपनी कई नामी कंपनियों के अपर मिडरेंज डिवाइसेज को टारगेट कर सकती है। कंपनी ने टैग दिया है- द अनकम्प्रोमाइज्ड (The Uncompromised), यानी कि अफॉर्डेबल प्राइस में यहां दमदार स्पेसिफिकेशंस का दांव ब्रैंड खेल सकती है। 

टीजर में ध्यान से देखने पर Tecno Spark 20 में रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आता है। कैमरा लेंस के लिए स्क्वायर शेप मॉड्यूल यहां बनाया गया है। जिसमें तीन बड़े कटआउट देखे जा सकते हैं। फोन गोल्डन और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है। हालांकि कंपनी इन वेरिएंट्स के कलर को क्या नाम देगी, यह लॉन्च के समय पता चल पाएगा। फोन में राइट स्पाइन पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन मौजूद हैं। फोन के किनारे कर्व्ड नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने यहां डिवाइस के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। 

वहीं, टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने फोन के बारे में बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। इसमें रियर पैनल में लैदर फिनिश होगी। साथ ही यह 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इतना ही नहीं, टिप्स्टर ने कहा है कि टेक्नो स्पार्क 20 की भारत में कीमत (Tecno Spark 20 price in india) 10,000 रुपये के आसपास हो सकती है। 

Spark 20 अन्य मार्केट्स में रिलीज हो चुका है। इसे आधार बनाकर देखें तो फोन के स्पेसिफिकेशंस में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ में 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आता है जिसके ऊपर HiOS 13 की स्किन मिलती है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »