Tecno की Pova सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, लीक हुआ टीजर वीडियो

इसका बॉक्सी डिजाइन तीखे कोनों के साथ है। इस स्मार्टफोन में कैमरा यूनिट के नीचे ऑरेंज कलर की स्ट्रिप दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 18:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के रियर में ट्राइएंगुलर शेप वाला कैमरा आइलैंड है
  • इसमें डुअल कैमरा यूनिट और LED फ्लैश दिया गया है
  • पिछले वर्ष Tecno की Pova 6 सीरीज को पेश किया गया था

यह कंपनी का Pova Curve हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno की Pova सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। पिछले वर्ष Tecno की Pova 6 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में Pova 6, Pova 6 Pro और Pova 6 Neo 5G शामिल थे। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Pova सीरीज के नए स्मार्टफोन का कथित टीजर वीडियो शेयर किया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में ट्राइएंगुलर शेप वाला कैमरा आइलैंड है। इसमें डुअल कैमरा यूनिट और LED फ्लैश दिया गया है। इसके कैमरा वर्टिकल तरीके से लगाए गए हैं। इसका बॉक्सी डिजाइन तीखे कोनों के साथ है। इस स्मार्टफोन में कैमरा यूनिट के नीचे ऑरेंज कलर की स्ट्रिप दी गई है। हालांकि, इस वीडियो में स्मार्टफोन का मॉडल नहीं दिख रहा। यह Tecno का Pova Curve हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने इसी डिजाइन के साथ स्मार्टफोन्स का टीजर दिया था। 
Advertisement

Tecno ने नेक्स्ट जेनरेशन Pova सीरीज के जल्द लॉन्च का संकेत दिया था। कंपनी की ओर से पोस्ट की गई इमेजेज में ट्राइएंगुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल LED लाइट वाले बॉर्डर के साथ था। Tecno की इस स्मार्टफोन सीरीज में Pova 6 की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। पिछले वर्ष Pova 6 सीरीज को भारत में लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं। Pova 6 Neo 5G में 6,000 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Pova 6 Neo 5G में 5,000 mAh की बैटरी और 18 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। 

हाल ही में Tecno ने देश में Spark 30C का नया वेरिएंट लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। पिछले वर्ष Tecno ने Spark 30C को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Tecno के Spark 30C के नए वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Spark 30C के 4 GB RAM + 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये और 4 GB RAM + 128 GB की स्टोरेज का 10,499 रुपये का है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.