Tecno Pova 5 Pro 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6080 SoC है। इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 15:42 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 8 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में है
  • इसे Dark Illusion और Silver Fantasy कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें 6.78 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

इसका MediaTek Dimensity 6080 SoC प्रोसेसर 8 GB के RAM के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Tecno Pova 5 Pro को लॉन्च किया है। इसमें कंपनी का आर्क इंटरफेस और रियर पैनल पर Nothing Phone 2 के जैसा LED बेस्ड नोटिफिकेशन सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6080 SoC है। इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। 

यह स्मार्टफोन 8 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में है। इसका प्राइस IDR 29,49,000 (लगभग 16,000 रुपये) है। इसे Dark Illusion और Silver Fantasy कलर्स में खरीदा जा सकेगा। यह जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर हाल ही में इसका टीजर दिया गया था। 

Tecno Pova 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड HiOS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका MediaTek Dimensity 6080 SoC प्रोसेसर 2,820 स्क्वेयर mm वेपर कूल्ड चैंबर और 8 GB के RAM के साथ है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसके रियर पैनल पर नोटिफिकेशंस के लिए RGB LED लाइट्स वाला नया आर्क इंटरफेस है। 

इस स्मार्टफोन में 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और A-GPS शामिल हैं। इसके अलावा 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C दिए गए हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 168.5 x 76.5 x 9 mm का है। पिछले महीने कंपनी ने Tecno Pova Neo 3 को लॉन्च किया था। यह Pova Neo 2 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 है। इसे Mecha Black, Amber Gold और Hurricane Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर चलता है। इसमें 8 GB का RAM और 128 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है। इसकी 7,000mAh की बैटरी 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.