• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • टाटा ग्रुप के आईफोन कंपोनेंट प्लांट में आग से नुकसान के बाद शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

टाटा ग्रुप के आईफोन कंपोनेंट प्लांट में आग से नुकसान के बाद शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

इस प्लांट में आग लगने से आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ सकता है। इससे एपल को आईफोन के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की चीन या अन्य देशों से सोर्सिंग करनी होगी

टाटा ग्रुप के आईफोन कंपोनेंट प्लांट में आग से नुकसान के बाद शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

इस प्लांट में आग लगने से आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ सकता है

ख़ास बातें
  • इस प्लांट में आग लगने से आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ सकता है
  • तमिलनाडु के होसुर में इस प्लांट की छह यूनिट्स में से एक में आग लगी थी
  • इससे हुए नुकसान का पता नहीं चला है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone के कंपोनेंट्स बनाने वाले प्लांट में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। तमिलनाडु के होसुर में इस प्लांट की छह यूनिट्स में से एक में पिछले सप्ताह आग लगी थी। इसके कारण का नहीं नहीं चला है। हालांकि, राज्य के डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज ने कंपनी को कामकाज शुरू करने की अनुमति दी है। 

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रवक्ता ने बताया, "हम प्लांट के कई एरिया में कामकाज दोबारा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हमारे सभी वर्कर्स को पूरे वेतन का भुगतान मिलना जारी रहेगा।" डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर, M Velu ने बताया कि इससे हुए नुकसान का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा, "हमें इसके बारे में मलबा हटाने के बाद ही अधिक जानकारी मिलेगी। पूरा शेड गिर गया है और नुकसान के बारे में पता नहीं चल रहा।" 

इस प्लांट में आग लगने से आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ सकता है। इससे एपल को आईफोन के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की चीन या अन्य देशों से सोर्सिंग करनी होगी। इस फैक्टरी से एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn और टाटा ग्रुप की आईफोन की असेंबलिंग करने वाली यूनिट को बैक पैनल्स और कुछ अन्य कंपोनेंट्स की सप्लाई की जाती है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint ने बताया है कि अक्टूबर से नवंबर की शुरुआत तक चलने वाले फेस्टिव सीजन में आईफोन 14 और 15 की लगभग 15 लाख यूनिट्स बिकने का अनुमान है। टाटा ग्रुप की इस फैक्टरी में आग लगने से एपल को इस डिमांड का 15 प्रतिशत तक पूरा करने में मुश्किल हो सकती है। 

इस वर्ष अगस्त तक टाटा ग्रुप ने देश में बिक्री के साथ अमेरिका और नीदरलैंड में लगभग 25 करोड़ डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट भी किया है। आमतौर पर, एपल के सप्लायर्स बैक पैनल्स का तीन से चार सप्ताह का स्टॉक रखते हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि एपल के पास आठ सप्ताह का स्टॉक हो सकता है। देश में एपल के लिए टाटा ग्रुप नए सप्लायर्स में शामिल है। इस वर्ष आईफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में देश में बने इन स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 14 प्रतिशत का था। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »