टैबलेट की जोरदार डिमांड, इंटरनेशनल शिपमेंट्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने तीसरी तिमाही में लगभग 1.26 करोड़ टैबलेट्स की शिपमेंट की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 20:16 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने तीसरी तिमाही में लगभग 1.26 करोड़ टैबलेट्स की शिपमेंट की है
  • कुछ डिवाइसेज मेकर ने टैबलेट्स में AI फीचर्स को भी जोड़ा है
  • सैमसंग की टैबलेट की शिपमेंट्स लगभग 71 लाख यूनिट्स की रही

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल ने तीसरी तिमाही में लगभग 1.26 करोड़ टैबलेट्स की शिपमेंट की है

पिछले कुछ वर्षों में टैबलेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में टैबलेट की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Samsung जैसे कुछ डिवाइसेज मेकर्स ने टैबलेट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स को भी इंटीग्रेट किया है। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में टैबलेट की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 20.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.96 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में ये शिपमेंट्स 3.29 करोड़ यूनिट्स की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि टैबलेट की डिमांड बढ़ने के पीछे AI फीचर्स भी एक प्रमुख कारण है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने तीसरी तिमाही में लगभग 1.26 करोड़ टैबलेट्स की शिपमेंट की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

सैमसंग की टैबलेट की शिपमेंट्स लगभग 71 लाख यूनिट्स की रही। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 18.3 प्रतिशत अधिक है। पिछली तिमाही में कंपनी ने Galaxy Tab S10 Ultra और Galaxy Tab S10+ को AI फीचर्स के साथ पेश किया था। ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने Fire HD 8 टैबलेट को AI फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में लगभग 46 लाख टैबलेट की शिपमेंट्स की हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 111.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, एमेजॉन को इस बिक्री का बड़ा हिस्सा Prime Day सेल से मिला है। इस सेल में प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की जाती है। चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Huawei ने लगभग 33 लाख टैबलेट्स की शिपमेंट की है। 

एपल के iPad को मजबूत डिमांड मिल रही है। एमेजॉन की हाल ही में आयोजित ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iPad की बिक्री लगभग 10 गुना बढ़ी है। इसके साथ ही सैमसंग के टैबलेट्स की बिक्री में लगभग पांच गुना की बढ़ोतरी हुई है। देश में एमेजॉन की यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट, Saurabh Srivastava ने बताया, "टैबलेट्स के सेगमेंट में एपल और सैमसंग के प्रोडक्ट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल के टैबलेट्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10 गुना और सैमसंग के टैबलेट्स की लगभग पांच गुना बढ़ी है।" इस फेस्टिवल सेल में 85 प्रतिशत से अधिक कस्टमर्स नॉन-मेट्रो शहरों से थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.