सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस भारत में 4 अप्रैल को होगा लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस भारत में 4 अप्रैल को होगा लॉन्च
विज्ञापन
सोनी भारत में 4 अप्रैल को अपना एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले जापान की इस कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 में एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन, कंपनी के एक एक्सज़ेड स्मार्टफोन का ही एक छोटा वेरिएंट है। एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ट्रिल्युमिनियस डिस्प्ले दिया गया है। सिंगल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। यह डिवाइस 32 जीबी और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस में 2900 एमएएच की बैटरी है। इस डिवाइस का डाइमेंशन 146x72x8.1 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन आइस ब्लू, वार्म सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। भारत में फोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी के लॉन्च इवेंट में आधिकारिक घोषणा होने तक इंतज़ार करना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent camera performance
  • Good build quality, water resistant
  • Vivid display
  • Speedy all-round performance
  • कमियां
  • Severe overheating when recording videos
  • Dated design
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा19-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony Xperia XZs India Launch, Xperia XZs, Mobiles, Android, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »