Sony Xperia XA2 और Xperia XA2 Ultra लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सोनी ने सीईएस 2018 में अपने नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा लॉन्च कर दिए हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 और सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा पिछले साल लॉन्च हुए सोनी एक्सपीरिया एक्सए और एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा के अपग्रेड वेरिएंट हैं।

Sony Xperia XA2 और  Xperia XA2 Ultra लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
सोनी ने सीईएस 2018 में अपने नए स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा लॉन्च कर दिए हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 और सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा पिछले साल लॉन्च हुए सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा के अपग्रेड वेरिएंट हैं। सोनी के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। लेकिन इनकी बिक्री फरवरी से शुरू हो जाएगी। Sony Xperia XA2 सिल्वर, ब्लैक, ब्लू और पिंक जबकि  Xperia XA2 Ultra में सिल्वर, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग बाज़ारों की जरूरत के हिसाब से सिंगल सिम व डुअल सिम वेरिएंट में मिलेंगे।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्स2 और एक्सए2 अल्ट्रा के कैमरे

एक्सपीरिया एक्सए2 में 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो सोनी के एग्ज़मॉर आरएसटीएम मोबाइल इमेज सेंसर से लैस है और कम रोशनी में इससे बेहतरीन क्वालिटी वाली तस्वीरें कैद होने का दावा किया गया है। फोन से 120 फ्रेम प्रति सेकेंड पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बात करें एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा के कैमरा सेटअप की तो, इसमें एग्ज़मॉर आरएस सेंसर, हाइब्रिड ऑटो-फोकस, 84 डिग्री वाइड एंगल और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में दो फ्रंट सेंसर हैं। फोन में अपर्चर एफ/2.0, 88 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल और 120 डिग्री के सुपर वाइड एंगल लेंस व अपर्चर एफ/2.4 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंकेंडरी कैमरा दिया गया है। 
 
sony experia xa2 ultra
 

एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन के रियर पर फोन को अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। जबकि एक्सए2 अल्ट्रा में 6 इंच फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है जो इमेज एनहेंस टेक्नोलॉजी से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो एक्सए2 में 3 जीबी रैम जबकि एक्सए2 अल्ट्रा में 4 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। एक्सपीरिया एक्सए2 जहां 32 जीबी स्टोरेज में जबकि एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा 32 व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट विकल्प में मिलेगा। दोनों फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।
 
sony xperia xa2
सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 में 3300एमएएच की बैटरी है वहीं एक्सपीरिया एक्सए2 अल्ट्रा में बड़ी 3580 एमएएच बैटरी दी गई है। बैटरी सोनी स्मार्ट चार्ज टेक्नोलॉजी और क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती हैं। एक्सए2 अल्ट्रा का डाइमेंशन 163 x 80 x 9.5 मिलीमीटर और वज़न 221 ग्राम है जबकि एक्स2 का डाइमेंशन 142 x 70 x 9.7 मिलीमीटर और वज़न 171 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3580 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »