Sony Xperia L2 लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा

सोनी मोबाइल ने सोमवार को अपने नए एक्सपीरिया एल2, एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्स2 अल्ट्रा सीईएस 2018 में लॉन्च कर दिए। एंट्री लेवल सेगमेंट का स्मार्टफोन एक्सपीरिया एल1 पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया एल2 का अपग्रेड वेरिएंट है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 जनवरी 2018 17:33 IST
ख़ास बातें
  • एक्सपीरिया एल2 पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया एल1 का अपग्रेड वेरिएंट है
  • एक्सपीरिया एल2 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 3 जीबी रैम है
सोनी मोबाइल ने सोमवार को अपने नए एक्सपीरिया एल2, एक्सपीरिया एक्सए2 और एक्सपीरिया एक्स2 अल्ट्रा सीईएस 2018 में लॉन्च कर दिए। एंट्री लेवल स्मार्टफोन Sony Xperia L2 पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया एल1 का अपग्रेड वेरिएंट है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इन तीनों स्मार्टफोन की लीक से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। स्मार्टफोन की अहम ख़ासियत है इसका सुपर वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा।

जैसा कि हमने बताया कि, एक्सपीरिया एल2 सोनी का लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। हैंडसेट जनवरी के आख़िर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। और अलग-अलग बाज़ार की जरूरत के हिसाब से फोन को सिंगल व डुअल-सिम वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में फोन को डुअल सिम वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एल2 के स्पेसिफिकेशन
सोनी एक्सपीरिया एल2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जो इमेज एनहेंस टेक्नोलॉजी और गोरिल्ला ग्लास से लैस है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, एक्सपीरिया एल2 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर का रियर सेंसर है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 120-डिग्री वाइड एंगल फ्रंट सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा भी दिया गया है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो, एक्सपीरिया एल2 में 4जी, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी, फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, एनएफसी और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 150x78x9.8 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है। फोन में 3300 एमएएच बैटरी है। बैटरी में क्यूनोवो, अडेप्टिव चार्जिंग, स्टेमिना मोड और बैटरी केयर जैसे मोड है।
Advertisement

एक्सपीरिया एल2 में मूवी क्रिएटर, एआर इफेक्ट और एक्सपीरिया लॉंज जैसे ऐप दिए गए हैं। स्मार्टफोन में क्लियर ऑडियो+ और क्लियर बास ऑडियो आउटपुट जैसे फ़ीचर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.