Sony Xperia 5 V डुअल रियर कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

इसका एक कथित प्रोमो वीडियो लीक हुआ है, जिससे इसके डिजाइन के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 22:18 IST
ख़ास बातें
  • इसका एक कथित प्रोमो वीडियो लीक हुआ है
  • इस वीडियो में यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ दिख रहा है
  • नए स्मार्टफोन में टेलीफोटो सेंसर हट सकता है

इसके रियर कैमरा वर्टिकल तरीके से पैनल पर LED फ्लैश के साथ हैं

जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का  Xperia 5 V स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इसका एक कथित प्रोमो वीडियो लीक हुआ है, जिससे इसके डिजाइन के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इस वीडियो में यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ दिख रहा है। 

इसे तीन कलर्स में दिखाया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। इस वीडियो में हेडफोन जैक और कैमरा शटर बटन भी दिख रहा है। Sony Xperia 5 V में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Sony Xperia 5 IV की जगह लेगा। Reddit यूजर JB2unique ने इस प्रोमो वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर्स में है। इसके साथ ही 'न्यू फोन न्यू मी' की टैगलाइन है। इस वीडियो में डुअल रियर कैमरा यूनिट दिख रही है। कंपनी ने Xperia 5 IV को ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया था। 
Advertisement

नए स्मार्टफोन में टेलीफोटो सेंसर हट सकता है। इसके रियर कैमरा वर्टिकल तरीके से पैनल पर LED फ्लैश के साथ हैं। इसमें मैटे फिनिश और बैक पर सोनी की ब्रांडिंग है। इसका डिजाइन Xperia 5 IV की तरह स्क्वेयर है और सभी साइड पर बेजेल्स दिख रहे हैं। इसमें टॉप पर 3.5 mm ऑडियो जैक और एक माइक्रोफोन है। हालांकि, Sony ने Xperia 5 V के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। 

पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किए गए Sony Xperia 5 IV का शुरुआती प्राइस 999 डॉलर (लगभग 79,600 रुपये) था। इसमें 6.1 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया था। इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल के तीन Exmor RS इमेज सेंसर हैं। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है। हाल ही में कंपनी ने देश में Sony Xperia 10 V फ्लैगशिप स्मार्टफोन और Xperia 10 V प्रीमियम मिड रेंज स्मार्टफोन को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन मार्केट में Sony की स्थिति कमजोर हुई है। इसे सैमसंग के साथ ही चाइनीज मोबाइल कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.