• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Sony Xperia 10 V हुआ लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धांसू हैं फीचर्स

Sony Xperia 10 V हुआ लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धांसू हैं फीचर्स

Sony Xperia 10 V में 6.1 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz, टच सैंपलिंग रेट 120Hz और स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है।

Sony Xperia 10 V हुआ लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धांसू हैं फीचर्स

Photo Credit: Sony

Sony Xperia 10 V में 6.0 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Xperia 10 V में 6.1 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Xperia 1 V में f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • Sony Xperia 10 V की कीमत 449 EUR (40,277 रुपये) है।
विज्ञापन
जापानी टेक दिग्गज Sony ने भारतीय बाजार में Sony Xperia 10 V फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने नया Xperia 10 V प्रीमियम मिड रेंज मॉडल भी पेश किया है। यहां हम आपको Sony Xperia 10 V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Sony Xperia 10 V की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Sony Xperia 10 V की कीमत 449 EUR (40,277 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Lavender, Sage Green, White और Black कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए यूरोप और यूके में जून 2023 में उपलब्ध होगा।
 

Sony Xperia 10 V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Sony Xperia 10 V में 6.1 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz, टच सैंपलिंग रेट 120Hz और स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। Sony Xperia 10 V में Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है। 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 30W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें IP65/68 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Sony Xperia 10 V में f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, Qualcomm aptX एडेप्टिव, एनएफसी, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 60 रिएलिटी ऑडियो सर्टिफाइड, 360 रिएलिटी ऑडियो Upmix, DSEE अल्टीमेट और  स्टीरियो रिकॉर्डिंग मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »