• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च

सोनी ने टेक्नॉलजी के सबसे बड़े समागम 'एमडब्ल्यूसी 2018' में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट से पर्दा उठा लिया है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च
ख़ास बातें
  • सोनी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन उतारे
  • एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट से पर्दा उठा
  • फोन नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होकर आए
विज्ञापन
सोनी ने टेक्नॉलजी के सबसे बड़े समागम 'एमडब्ल्यूसी 2018' में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 और एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट से पर्दा उठा लिया है। दोनों ही फोन सोनी के ऐडवांस्ड मोशन आइ कैमरा तकनीक से लैस होकर आए हैं। इसके अलावा इन हैंडसेट में फ्रंट-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर के साथ हाइ-रिजॉल्यूशन ऑडियो, वाटर रेसिस्टेंस आईपी65/68, एचडीआर डिस्प्ले दिया गया है। फोन नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हैं। दोनों ही स्मार्टफोन इसी साल मार्च तक उपलब्ध हो जाएंगे।  दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो (आउट ऑफ द बॉक्स) पर चलते हैं। कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 स्पेसिफिकेशन

एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला) ट्रील्यूमिनस एचडीआर डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले एक्स-रिएलिटी इंजन से इनेबल्ड है। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। फोन सिंगल और डुअल सिम (नैनो) वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन लिक्विड ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, डीप ग्रीन और ऐश पिंक रंग वेरिएंट में उपलब्ध करवाया जाएगा।

कैमरे की बात करें तो एक्सपीरिया ज़ेड2 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई रियर कैमरा है, जो ऑटोफोकस बर्स्ट, 4के एचडीआर रिकॉर्डिंग, 8x डिज़िटल ज़ूम और स्टेडी शॉट तकनीक से लैस है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 23 मिलीमीटर वाइड ऐंगल लेंस और स्टेडी शॉट फीचर से लैस होगा। फोन में 64 जीबी का यूएफएस इनबिल्ट स्टोरेज होगा। 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा दी गई है। फोन को पावर देती है 3,180 एमएएच की बैटरी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, वायरलेस चार्जिंग और गूगल कास्ट जैसे फीचर जोड़े गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर में है। फोन का वज़न है 198 ग्राम।
 
sony

एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट स्पेसिफिकेशन

एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 कॉम्पैक्ट सिंगल/डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो (आउट ऑफ द बॉक्स) पर चलता है। फोन में 5.0 इंच का फुल एचडी प्लस ट्रील्यूमिन एचडीआर डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी के रैम दिए गए हैं। फोन ब्लैक, व्हाइट सिल्वर, मॉस ग्रीन और कोरल पिंक रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
sony

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई सेंसर दिया गया है। यह 4के एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को सुविधाजनक बनाएगा। फोन में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है और 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प शामिल है। फोन को पावर देती है 2870 एमएएच की बैटरी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी मौज़ूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से में है। फोन का कुल वज़न है 168 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा19-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3180 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा19-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »