• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी के स्मार्टफोन को मिलने वाले एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट की तारीख जानें

सोनी के स्मार्टफोन को मिलने वाले एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट की तारीख जानें

सोनी के स्मार्टफोन को मिलने वाले एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट की तारीख जानें
विज्ञापन
गूगल ने जैसे ही एंड्रॉयड 7.0 नूगा के अपडेट रोल आउट शुरू किया, सोनी ने उन स्मार्टफोन की सूची जारी करने में देरी नहीं की जिन्हें यह फर्मवेयर अपडेट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने सूची जारी करते वक्त अपडेट के टाइमलाइन के संबंध में कुछ भी नहीं बताया था। अब जानकारी मिली है कि सोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोलआउट के वक्त का भी खुलासा कर दिया है।

सॉफ्टवेयर अपडेट सबसे पहले कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस के लिए अक्टूबर के आसपास जारी किया जाएगा। स्लोवाकिया की वेबसाइट मोजएंड्रॉयड के मुताबिक, इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट को अन्य स्मार्टफोन के लिए जारी किया जाएगा।

एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन के लिए अपडेट नवंबर महीने में जारी किए जाएंगे। वहीं, एक्सपीरिया ज़ेड5 सीरीज, एक्सपीरिया ज़ेड3+ और एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट को अपडेट दिसंबर के आसपास मिलेंगे। आखिर में अपडेट में एक्सपीरिया एक्सए और एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा के लिए जारी होगा। इन डिवाइस को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट 2017 की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिन स्मार्टफोन की सूची जारी की गई, उन्हें पहले कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। गौर करने वाली बात है कि सोनी के सिर्फ इन्ही हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा।

मज़ेदार बात यह है कि इस साल मई महीने में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया ई5 को अपडेट नहीं मिलेगा। इसके अलावा 2015 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया ज़ेड4 और एक्सपीरिया ज़ेड4वी को भी अपडेट नहीं मिलने की जानकारी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Android, Sony, Xperia XZ Nougat Update, Xperia Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »