Sony की अगले सप्ताह  Xperia 1 VI को लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने 15 मई को Xperia लॉन्च इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि इसमें कौन सा मॉडल पेश किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2024 22:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी होने की संभावना है
  • Xperia 1 VI में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • पिछले महीने Sony के PlayStation 5 Slim की भारत में बिक्री शुरू हुई थी

इस स्मार्टफोन का 2K डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का Xperia 1 VI स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का 2K डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी होने की संभावना है। 

कंपनी ने 15 मई को Xperia लॉन्च इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि इसमें कौन सा मॉडल पेश किया जाएगा। इस इवेंट में Xperia 1 VI को लाया जा सकता है। इसके अलावा Xperia 5 VI और Xperia 10 VI को भी पेश किया जा सकता है। 

Xperia 1 VI की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का 1/1.4 इंच Exmor T सेंसर f/1.4 अपार्चर, 1.12 μm पिक्सल साइज, 48 mm फोकल लेंथ, फुल-पिक्सल डुअल-PD ऑटोफोकस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इसके साथ 48 मेगापिक्सल के दो Exmor T सेंसर दिए जा सकते हैं। इनमें से एक 1/2.7 इंच सेंसर Sony 2x2 ऑन-चिप लेंस (OCL) एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और समान रिजॉल्यूशन के साथ एक टेलीफोटो सेंसर 70 mm-135 mm की फोकल लेंथ के साथ हो सकता है। 

Sony के Xperia 1 V को 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के वेरिएंट और ग्रीन और ब्लक कलर में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच OLED डिस्प्ले 21:9 सिनेमावाइड 4K HDR, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इसमें नया Exmor T इमेज सेंसर भी दिया है। इसके ट्रिपल कैमरा  सेटअप में 52 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.9 अपार्चर और हाइब्रिड OIS/EIS सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर 3.5-5x ऑप्टिकल जूम और 15.6X हाइब्रिड जूम के साथ दिया गया है। पिछले महीने Sony के PlayStation 5 Slim की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। PS 5 Slim का प्राइस 54,990 रुपये का है। इसका डिजिटल एडिशन 44,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका डिजिटल एडिशन खरीदने वालों के पास बाद में PS 5 Slim डिस्क ड्राइव लेने का भी विकल्प होगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.