Sony Xperia 5 VI केस हुआ जर्मन रिटेलर साइट पर लिस्ट, जानें सबकुछ

Sony Xperia 5 VI के रेंडर के टॉप में एक हेडफोन जैक नजर आता है। ऐसा लगता है कि दाई ओर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वॉल्यूम रॉकर है।

Sony Xperia 5 VI केस हुआ जर्मन रिटेलर साइट पर लिस्ट, जानें सबकुछ

Photo Credit: Alza.de

Sony Xperia 5 VI में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 5 VI के रेंडर के टॉप में एक हेडफोन जैक नजर आता है।
  • Sony Xperia 5 VI में दाई ओर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
  • Sony Xperia 5 VI में एक पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल है।
विज्ञापन
Sony ने बीते साल सितंबर में Sony Xperia 5 V को Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। Sony अब Sony Xperia 5 VI पेश करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके आगमन की पुष्टि नहीं की है। मगर Sony Xperia 5 VI के कथित केस को एक जर्मन रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया है, जो एक जल्द लॉन्च का सुझाव दे रहा है। प्रोटेक्टिव केस के मामले Sony Xperia 5 V के समान डिजाइन लैंग्वेज का सुझाव देते हैं।

जर्मन रिटेलर Alza.de ने Sony Xperia 5 VI के लिए स्पाइजेन रग्ड आर्मर केस लिस्टेड किया है, जिसकी कीमत  EUR 16.90 (लगभग 1,536 रुपये) है। लिस्टिंग में बीते साल के Sony Xperia 5 V के मुकाबले में थोड़े अंतर के साथ डिवाइस का केस दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि इसमें एक पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल है। एलईडी फ्लैश को दोनों कैमरों के बीच रखा गया है।

कथित Sony Xperia 5 VI के रेंडर के टॉप में एक हेडफोन जैक नजर आता है। ऐसा लगता है कि दाई ओर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वॉल्यूम रॉकर है। डिस्प्ले साइज और आस्पेक्ट रेशियो पिछले मॉडल के समान लग रहा है। Sony ने अभी तक Xperia 5 VI के बारे में कोई सुझाव नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही पेश हो जाएगा।


Sony Xperia 5 V Specifications


Sony Xperia 5 V में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और Adreno 740 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर का करता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Sony Xperia 5 V के रियर में 52 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और पानी से बचाव प्रदान करती है। Sony Xperia 5 V बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999 (लगभग 89,700 रुपये) है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा52-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2520x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »