स्नैपडील सेल: आईफोन 6 और नेक्सस 5 पर शानदार ऑफर

स्नैपडील सेल: आईफोन 6 और नेक्सस 5 पर शानदार ऑफर
विज्ञापन
इस आर्टिकल में हम आपको आज होने वाले स्नैपडील प्रिव्यू सेल के बेहतरीन ऑफर के बारे में बताएंगे। आपके पास ऐप्पल के आईफोन 6 और गूगल के नेक्सस 5 स्मार्टफोन को खरीदने का बेहतरीन मौका है।

1. ऐप्पल आईफोन 6
स्नैपडील की वेबसाइट पर आईफोन 6 का 16 जीबी वेरिएंट (गोल्ड और स्पेस ग्रे) 38,999 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन अन्य नामी ऑनलाइन स्टोर पर 40,500 रुपये की कीमत के आसपास उपलब्ध है। आप आईफोन 6 के 16 जीबी वेरिएंट को कीमत 37,500-38,500 रुपये पड़ेगी, हालांकि शुरुआत में आपको 44,000 रुपये खर्चने होंगे। अगर आप एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो अतिरिक्त 1500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। डिस्काउंट के साथ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपये (स्पेस ग्रे और गोल्ड) है। यह वेरिएंट अन्य ऑनलाइन स्टोर पर 50,500 रुपये में मिल रहा है। ध्यान रहे कि ये कीमतें सिर्फ आज के लिए हैं। अगर आप इस त्योहारी सीजन में आईफोन 6 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये मौका चूकने लायक नहीं।

कीमत: 16 जीबी की 38,999 रुपये और 64 जीबी की 47,499 रुपये

लिंक: स्नैपडील 16 जीबी, 64 जीबी
LG Google Nexus 16 GB chromecast snapdeal2. गूगल नेक्सस 5 16 जीबी और क्रोमकास्ट
गूगल नेक्सस 5 स्मार्टफोन स्नैपडील की वेबसाइट पर मात्र 18,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ 2,500 रुपये का गूगल क्रोमकास्ट मीडिया स्ट्रीमिंग स्टिक भी मुफ्त मिलेगा। पैकेज को देखते हुए यह एक शानदार डील है। इसके अलावा स्नैपडील की ओर से नेक्सस 5 स्मार्टफोन के साथ 750 रुपये का गूगल प्ले स्टोर गिफ्ट कार्ड भी मुफ्त दिया जा रहा है। अगर आप एसबीआई कार्ड से  भुगतान करते हैं तो अतिरिक्त 1,500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। कीमत को देखते हुए आज की तारीख में भी नेक्सस 5 एक अच्छा हैंडसेट है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मौजूद है। स्मार्टफोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सल का।

कीमतः 18,999 रुपये (एमआरपी 32,998 रुपये)

लिंक: स्नैपडील
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  2. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  4. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  7. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  8. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  9. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »