Redmi Note 17 Pro Max के लिए संभावना है कि कंपनी बड़ी बैटरी इसमें इस्तेमाल कर सकती है।
Redmi Note 15 सीरीज के बाद Redmi Note 17 सीरीज में कंपनी बड़ी बैटरी ला सकती है।
Redmi को लेकर एक बड़ा लीक सामने आ रहा है। Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी तीन ऐसे स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है जिनमें 10 हजार एमएएच या उससे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। हाल ही में यह ट्रेंड जोर पकड़ता दिख रहा है जब स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइसेज में 10 हजार mAh तक की कैपिसिटी की बैटरी बहुत आसानी से इस्तेमाल करने लगी हैं। Realme इनमें सबसे आगे नजर आती है जो अपने realme P4 Power में इतनी बड़ी बैटरी दे रही है। इसके अलावा कई और स्मार्टफोन मेकर जैसे Oukitel, Blackview आदि भी हैं जो अपने फोन में 10 हजार एमएएच या उससे बड़ी बैटरी दे रही हैं। Vivo Y600 Pro भी एक ऐसा फोन है जिसमें कंपनी 10,200mAh की बैटरी देने जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Xiaomi की Redmi जल्द ही तीन नए स्मार्टफोन मार्केट में ला सकती है जिनमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से यह खुलासा किया गया है। दावा किया गया है कि कंपनी इन स्मार्टफोन्स की टेस्टिंग कर रही है। Redmi Note 17 सीरीज में ये स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। इसमें भी Redmi Note 17 Pro Max (via) के लिए संभावना है कि कंपनी बड़ी बैटरी इसमें इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, ग्लोबल मॉडल में बैटरी क्षमता कुछ कम हो सकती है।
Redmi Note 17 Pro Max का ग्लोबल मॉडल 9,210mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। हालांकि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जिसमें Samsung HP5 सेंसर का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है। वहीं, अल्ट्रावाइड कैमरा के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का OmniVision OV8F10 सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है जिसमें Samsung S5KKDS सेंसर मिल सकता है।
Redmi के अपकमिंग स्मार्टफोन के अंदर मेटल का फ्रेम देखने को मिल सकता है। यहां कंपनी सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले के अंदर ही ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह फोन LTPS डिस्प्ले से लैस होकर आ सकता है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट आने की संभावना है जो कि 120Hz या 144Hz तक भी जा सकता है। अभी खबर इतनी है कि कंपनी स्मार्टफोन्स की टेस्टिंग कर रही है। अधिकारिक रूप से ब्रांड ने कोई संकेत नहीं दिया है। जल्द ही इसे लेकर कुछ और अपडेट सामने आ सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग