Samsung का Intelligent Wi-Fi फीचर खुद ही बेहतर नेटवर्क चुनकर इंटरनेट स्पीड को बेहतर करता है।
अगर आपका इंटरनेट बार-बार स्लो हो जाता है, खासकर वीडियो कॉल या फाइल अपलोड के दौरान तो यह काफी परेशान करने वाला हो सकता है। हर बार WiFi से मोबाइल डेटा पर स्विच करना या नेटवर्क बदलना भी झंझट भरा होता है। लेकिन Samsung फोन में एक ऐसा फीचर मिलता है, जिससे आपका फोन खुद ही बेहतर इंटरनेट कनेक्शन चुन सकता है। इस फीचर का नाम है Intelligent Wi-Fi, जो AI की मदद से आपके कनेक्शन को ऑटोमैटिकली मैनेज करता है।
अब जानते हैं कि Samsung फोन में Intelligent Wi-Fi कैसे ऑन करें और इससे इंटरनेट स्पीड कैसे बेहतर कर सकते हैं:
यहां आपको कुछ जरूरी सेटिंग्स दिखेंगी, जिन्हें ऑन करना जरूरी है। ये दो सेटिंग्स जरूर ऑन करें;
1. Switch to mobile data
यह फीचर तब काम आता है जब आपका WiFi स्लो या अनस्टेबल हो जाता है। ऐसी स्थिति में फोन अपने आप मोबाइल डेटा पर स्विच कर जाता है, जिससे इंटरनेट बंद नहीं होता। जब WiFi फिर से ठीक हो जाता है, तो फोन वापस उसी पर आ जाता है।
2. Switch to better Wi-Fi networks
अगर आपके आसपास एक से ज्यादा WiFi नेटवर्क उपलब्ध हैं, तो यह फीचर खुद ही बेहतर स्पीड वाले नेटवर्क पर स्विच कर देता है। ध्यान रहे, यह सिर्फ उन्हीं नेटवर्क्स पर काम करेगा जिनके पासवर्ड पहले से सेव हैं।
अगर आप और ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं, तो Intelligent Wi-Fi में एक हिडन ऑप्शन भी मिलता है;
अब Connectivity Labs में जाकर आप कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं
Connectivity Labs अभी टेस्टिंग फेज में है, इसलिए कुछ फीचर्स हर बार स्टेबल काम नहीं कर सकते। अगर आप इसे बंद करना चाहते हैं, तो Connectivity Labs में जाकर “Reset all Labs settings” पर टैप करें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत